एक्सप्लोरर

Corona Lockdown Again: इन तीन शहरों में लगेगा एक दिन का लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन शहरों में एक दिन का लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला लिया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 मार्च (रविवार) को इंदौर, भोपाल और जबलपुर में एक दिन का लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला लिया है.

आदेश के मुताबिक, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में 31 मार्च से स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर, भोपाल और जबलपुर में शनिवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग चलते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी.

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज कोविड-19 के 309 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 272 और जबलपुर में 97 नये मामले आये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं. सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है. मेरा अनुरोध है कि मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भीड़ न करें और कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें.

राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज पूरे मध्य प्रदेश में 1140 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है. मध्य प्रदेश में अब तक 2,73,097 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 2,62,587 लोग ठीक हो चुके हैं. 3901 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा सहित आठ राज्यों में दैनिक नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं.

मुंबई में टूटे कोरोना के सभी रिकॉर्ड, पूरे महाराष्ट्र में संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget