एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने जी20 बैठक के दौरान दक्षिण कोरिया, इटली के नेताओं से की मुलाकात

हैंबर्ग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटीलोनी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात की. पीएम ने इन नेताओं से आपसी संबंधों को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर सहयोग के बारे में विचार विमर्श किया.

मोदी और इन नेताओं की यह बैठक जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई. इसके बाद मोदी की दिन में मेक्सिको, अर्जेटीना, ब्रिटेन और वियतनाम के नेताओं के साथ भी मुलाकात होनी है. इसके अलावा मोदी जी20 के विभिन्न सत्रों, अफ्रीका के साथ भागीदारी, स्वास्थ्य और प्रवासन, डिजिटलीकरण, महिला सशक्तीकरण और रोजगार सत्र में भी भाग लेंगे. शाम को समापन सत्र में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नयी दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे.

जी20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन कल मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हुई.

जापान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति के बारे में संक्षेप समीक्षा की. इसमें उन्होंने मोदी की नवंबर 2016 में हुई जापान यात्रा के बाद से महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर भी फौरी तौर पर समीक्षा की. प्रधानमंत्री मोदी ने उसके बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को लेकर संतोष जताया. मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री अबे की आगामी भारत यात्रा पर नजर रखे हुए हैं तथा उम्मीद है कि उनकी इस यात्रा से उनके बीच सहयोग और मजबूत होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget