एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने राम मंदिर के श्रमजीवियों से की मुलाकात, फूल बरसाकर जताया आभार

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूजा अर्चना की.

Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के श्रमजीवियों से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने श्रमजीवियों के सम्मान में फूल बरसाकर उनका आभार जताया. 

इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति पर फूल बरसाए और अयोध्या धाम में भगवान शिव की पूजा भी की. साथ ही कार्यक्रम में आईं अलग-अलग हस्तियों से मुलाकात की और उनका भी आभार जताया. इसी क्रम में वो मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और फिल्म एक्टर अमिताभ बच्चन से बातचीत भी करते नजर आए.

'सदियों का इंतजार खत्म हुआ, अब आगे क्या?'

पीएम मोदी ने कहा, "त्रेता युग में भगवान राम के आने के बाद 'राम राज्य' की स्थापना हुई. वह हजारों वर्षों तक हमें रास्ता दिखाते रहे. अब अयोध्या की धरती हमसे सवाल पूछ रही है, सदियों का इंतजार खत्म हुआ लेकिन आगे क्या? मैं आज महसूस कर सकता हूं कि 'काल चक्र' अब बदल रहा है और हमारी पीढ़ी यह अवसर पाकर धन्य है.''

सेना के हेलीकॉप्टरों से भी हुई पुष्प वर्षा 

इससे पहले आज, अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम हुआ और लाखों लोगों ने अपने घरों और देश भर के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा. 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने जन्मभूमि मंदिर पर फूलों की वर्षा की. इसके साथ ही अयोध्या में जश्न माहौल है और लोग भगवान राम को याद करते हुए नाचते-गाते और भजन में लीन नजर आए.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, 'कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर के निर्माण से आग भड़क जाएगी, उन्हें'...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget