एक्सप्लोरर

कन्याकुमारी में बोले पीएम मोदी- हमारा फोकस विकास, लेकिन विपक्ष का ध्यान अपने बच्चों और पोतों पर

पीएम मोदी ने कहा- “एक तरफ जहां हमारा लक्ष्य विकास है तो वहीं विपक्ष ने खुद को वंशवाद के क्लब तक सीमित कर लिया है. वे सभी अपने बच्चों और पोतों के लिए पॉजिशन को सुरक्षित कर लेना चाहते हैं.

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 6 अप्रैल को पाचों राज्यों में वोटिंग होने जा रही है. इसको लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से धुआंधार कैंपेन कर लगातार विरोधियों पर हमले बोले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कन्याकुमारी में एक रैली के दौरान विपक्ष पर वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का मूड भाई-भतीजावाद के बिल्कुल खिलाफ है.

विपक्ष का ध्यान वंशवाद क्लब पर

पीएम मोदी ने कहा- “एक तरफ जहां हमारा लक्ष्य विकास है तो वहीं विपक्ष ने खुद को वंशवाद के क्लब तक सीमित कर लिया है. वे सभी अपने बच्चों और पोतों के लिए पॉजिशन को सुरक्षित कर लेना चाहते हैं. उन्हें आपके बेटों और बटियों की कोई चिंता नहीं है.”

इधर, पीएम मोदी ने नागरक्वाइल में मछुआरों को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वत किया. पीएम मोदी ने कहा- मैं मछुआरों को यह भरोसा दिलाता हूं कि एनडीए की प्राथमिकता में उनकी सुरक्षा है. कुछ दिन पहले हमें मछुआरों की श्रीलंका से रिहाई सुनिश्चित कराया, जिनमें 40 मछुआरों के साथ 4 नावें तमिलनडु से थीं.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार अनुच्छेद 356 लगाए. कांग्रेस की तरफ से डीएमके और एआईडीएमके दोनों ही सरकार को बर्खास्त किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी सहयोगी के साथ रहने के बावजूद वे स्थानीय संवेदनशीलता को नहीं समझती है.

केरल में LDF-UDF पर हमला

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में शुक्रवार को रैली के दौरान सत्ताधारी वामपंथी सरकार और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर हमला बोला. उन्होंने सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्षी गठबंधन यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग दोनों मोर्चों से तंग आ चुके हैं और बीजेपी का विकास एजेंडा चाहते है.

पीएम मोदी ने पथनमथिट्टा जिले के कोनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लोग संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से कह रहे है कि बस अब बहुत हो गया. केरल के लोग बीजेपी और एनडीए के विकास एजेंडा को देख रहे हैं. वे हमारे कार्यक्रमों और नीतियों से जुड़ रहे हैं.’’

पीएम मोदी ने एलडीएफ पर हमला बोलते हुए कहा- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने क्या किया? पहले उन्होंने केरल की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की और उसके बाद अपने एजेंटों के जरिए पवित्र स्थलों को बर्बाद कर दिया. लॉर्ड अयप्पा के श्रद्धालुओं को जिन्हें फूलों से स्वागत किया जाना चाहिए उनका स्वागत लाठियों से किया जा रहा है. वे अपराधी नहीं है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर ममता का पलटवार- आप बताएंगे मुझे कहां से चुनाव लड़ना है? मैं नंदीग्राम से ही जीतूंगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, फिर न हो पुरानी गलती
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, पुरानी गलती...
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया

वीडियोज

Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED के सामने Mamata Banerjee के वकील ने चौंकाया ?
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED ने बताया सिर्फ Laptop और Mobile ही किया जब्त !
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में ED और Mamata के बीच कौन भारी , अंदर की बाते चौंका देंगी
Kolkata I-Pac ED Raid : Supreme Court में Mamata की बातों में दिखा विरोधाभास, समझिए अब क्या होगा ?
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : BMC चुनाव के बीच Sanjay Raut का बड़ा बयान । Fadnavis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, फिर न हो पुरानी गलती
एयरलाइंस के लिए ईरान का एयरस्पेस जरूरी क्यों? 5 घंटे बंद रहने से फ्लाइट्स के रूट्स बदले, पुरानी गलती...
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
तो इस वजह से भाई तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं गए तेजस्वी यादव, RJD का आया बयान
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
शूटिंग सेट पर व्हीलचेयर पर दिखे साजिद खान, बोले- एक पैर की सर्जरी हुई, दूसरा फ्रैक्चर हो गया
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget