एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर ममता का पलटवार- आप बताएंगे मुझे कहां से चुनाव लड़ना है? मैं नंदीग्राम से ही जीतूंगी

ममता बनर्जी ने दावा किया है कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत जाएंगी. पीएम मोदी के बयान पर तंज कसते हुए ममता ने कहा, आप मुझे बताएंगे कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है. किसी दूसरी सीट से नामांकन भरने वाले बयान पर ममता ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि वह नंदीग्राम सीट से ही चुनाव जीत रही हैं. कूचबिहार में ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे बताएंगे कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है, मैं नंदीग्राम से ही जीतूंगी. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं.'

जनता से अपील करते हुए ममता ने कहा कि 'पता है मैं जीत जाऊंगी, लेकिन मेरे साथ कम से कम 200 उम्मीदवारों को भी जीतना होगा ताकि हम अपनी सरकार बना सकें. इसीलिए टीएमसी उम्मीदवारों के लिए अपना वोट डालें.'

"पहले गृह मंत्री को काबू कीजिए.." इसके अलावा दिनहाटा की एक रैली में ममता ने पीएम मोदी से गृहमंत्री अमित शाह को काबू करने के लिए कहा है. ममता ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा.'

पीएम मोदी ने ममता पर क्या कहा था? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले हावड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नंदीग्राम का जिक्र किया था. दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, ''अभी कुछ देर पहले नंदीग्राम में जो हुआ हम सभी ने देखा. यह दिखाता है कि ममता बनर्जी हार मान चुकी हैं. दीदी अभी भी आखिरी चरण के लिए नामांकन का समय बाकी है. जरा बताइए कि अफवाह में कितनी सच्चाई है कि आप अचानक किसी और एक सीट पर नामांकन दाखिल करने जा रही हैं. ये सच है क्या? दीदी पहली बार वहां (नंदीग्राम) गईं, आपको जनता ने दिखा दिया. अब कहीं और जाओगी, बंगाल के लोग तैयार बैठे हैं. ''

बता दें बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरों के बीच, चुनाव आयोग के मतदाता एप के अनुसार, गुरुवार को लगभग 80.43 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. गुरुवार शाम को मतदान के अंत में, बीजेपी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस दोनों ने ऊंचे दांव वाले नंदीग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में चुनाव जीतने का दावा किया. नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है.

ये भी पढ़ें- क्या ममता बनर्जी दूसरी सीट से चुनाव लड़ेगी? TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया कड़ा जवाब पीएम मोदी बोले- नंदीग्राम में जो हुआ हमने देखा, क्या सच है कि 'दीदी' एक और सीट से नामांकन दाखिल करेंगी?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
Happy Patel First Review: आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, एंटरटेनमेंट से भरपूर है वीर दास की ये फिल्म
आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है ये फिल्म

वीडियोज

Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : वोटर्स ने लगाया EVM मशीन बंद होने का आरोप । Fadnavis
Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live
Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
RJD प्रमुख लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग, पोस्टर पर लिखा- 'गरीबों के मसीहा, हमारे भगवान'
Happy Patel First Review: आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, एंटरटेनमेंट से भरपूर है वीर दास की ये फिल्म
आ गया 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है ये फिल्म
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
लड़की के नाम कार खरीदने पर मिलता है स्पेशल डिस्काउंट, डाउन पेमेंट भी रह जाती है आधी
लड़की के नाम कार खरीदने पर मिलता है स्पेशल डिस्काउंट, डाउन पेमेंट भी रह जाती है आधी
पानी कम पीते हैं तो हो जाएगी ये बीमारी, इसमें अचानक उठता है पेट में तेज दर्द और...
पानी कम पीते हैं तो हो जाएगी ये बीमारी, इसमें अचानक उठता है पेट में तेज दर्द और...
और घुमाओ ऑफिस की लड़की... मैच देखने गया था कपल, कैमरे ने खोल दी सबके सामने पोल; वीडियो वायरल 
और घुमाओ ऑफिस की लड़की... मैच देखने गया था कपल, कैमरे ने खोल दी सबके सामने पोल; वीडियो वायरल 
Embed widget