एक्सप्लोरर

'जनता-जनार्दन को नमन...', तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर पीएम मोदी क्या कुछ बोले?

Assembly Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का बीजेपी पर भरोसा है.

PM Modi On Assembly Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (3 दिसंबर) को पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है.

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे.  

उन्होंने कहा, ''इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है. हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है.''

तेलंगाना को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के मेरे प्यारे बहनों और भाईयों का बीजेपी को समर्थन देने के लिए धन्यवाद. . पिछले कुछ वर्षों में यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा. तेलंगाना के साथ हमारा रिश्ता अटूट है और हम लोगों के लिए काम करते रहेंगे. मैं प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता की मेहनत की सराहना करता हूं.

दरअसल, बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. 

कहां किसे कितनी सीटें मिल रही है?
शाम चार बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीट में से बीजेपी 10 सीट जीत चुकी है और 156 सीट पर आगे है. कांग्रेस अब तक तीन सीट जीत चुकी है और 60 सीट पर उसके उम्मीदवारे आगे हैं. 

राजस्थान में बीजेपी 53 सीट जीत चुकी है जबकि 62 सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं. कांग्रेस 27 सीट जीत चुकी है और 42 पर वह आगे है. राज्य की 199 सीट पर वोटिंग हुई थी. 

ये भी पढ़ें- 'निराशाजनक रहा है, लेकिन...', चुनाव रिजल्ट पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया, I.N.D.I.A. को लेकर दिया ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget