एक्सप्लोरर

'निराशाजनक रहा है, लेकिन...', चुनाव रिजल्ट पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया, I.N.D.I.A. को लेकर दिया ये संदेश

Assembly Election Result 2023: तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वोट देने के लिए लोगों का शुक्रिया.

Assembly Election Result 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (3 दिसंबर) को तेलंगाना में पार्टी की बंपर जीत पर लोगों का धन्यवाद किया. वहीं उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हमें वोट देने के लिए शुक्रिया. 

खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं. मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में वोट दिया. ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत और दृढ़ निश्चय से मज़बूती से वापसी करेंगे.’’    

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम-ख़म के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया. मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. हमें इस हार से हताश हुए बग़ैर ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है.’’

दरअसल, कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में झटका लगा है क्योंकि वो यहां से सत्ता से बाहर होती हुई दिख रही है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. इसके अलावा कांग्रेस तेलंगाना में बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. 

बीआरएस ने तेलंगाना की हार पर क्या कहा?
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष क टी रामाराव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक हैं, लेकिन वह दुखी नहीं हैं. उन्होंने लिखा, ‘‘भारत राष्ट्र समिति को दो बार लगातार सरकार में आने का मौका देने के लिए तेलंगाना की जनता के आभारी हैं. आज के परिणाम से दुखी नहीं हूं, लेकिन निश्चित रूप से निराश हूं, क्योंकि हमें ऐसी अपेक्षा नहीं थी, लेकिन हम इसे सबक के तौर पर लेंगे और फिर से वापसी करेंगे.’’

ये भी पढ़ें- Election Result 2023: चुनाव परिणामों पर अमित शाह का विपक्ष पर वार, 'रिजल्ट ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget