एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की नीति आयोग के साथ बैठकः बजट से पहले कई मुद्दों पर लिए अहम फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और अर्थ क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बैठक में आने वाले बजट सहित इकोनॉमी के कई प्रमुख मोर्चों पर चर्चा की.

नई दिल्लीः बजट 2018-19 पेश होने से ठीक 21 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग, अर्थशास्त्रियों और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और अर्थ क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ बैठक में आने वाले बजट सहित इकोनॉमी के कई प्रमुख मोर्चों पर चर्चा की.

इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, परिवहन और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, योजना राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह के साथ नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और दूसरे सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा सरकार के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे. इस बैठक में आर्थिक विकास दर को गति देने और रोजगार बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई.

इस बैठक में भारत की इकोनॉमिक पॉलिसी पर चर्चा करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यणम ने कहा कि भारत के विकास में सुधार देखा जा रहा है जो पॉजिटिव संकेत है.

विशेषज्ञों के साथ बैठक में सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार निर्भीकता के साथ फैसले लेने में सक्षम है और सरकार साहसिक फैसले लेने से नहीं हिचकेगी. दीर्घकालिक हित के फैसले लेने के लिए ये सरकार तैयार है. अपने विशालकाय देश में कई अंतर्विरोध और इसी के बीच आगे बढ़ते हुए विकास करना है. एक तरफ राजकोषीय घाटा कम रखना है तो दूसरी तरफ नई कल्याणकारी योजनाएं भी चलानी होती है. संतुलन कायम रखते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है.

 

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट भी थे. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज बैठक के बाद कहा कि किसानों की आमदनी को दुगुना करना प्रधानमंत्री की मुख्य चिंता है. आर्थिक जानकारों ने ये राय भी दी कि किसानों की आमदनी बढ़ाने की जगह फोकस उत्पादन बढ़ाने पर होना चाहिए.

हाल ही में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल बनाने की जो बात है जिसपर डॉक्टर्स विरोध कर रहे थे लेकिन जानकारी के मुताबिक इसका सभी एक्सपर्ट और डॉक्टरों ने समर्थन किया है.

आज की बैठक की खास बात ये रही है कि खबर निकलकर आई है कि नीति आयोग ने एक टास्क फोर्स का गठन किया जिससे पता चला है कि रोजगार देने के आंकड़े उससे काफी बेहतर हैं जो सामान्यतः बताए जा रहे हैं.

नीति आयोग रोजगार के आंकड़ों को आगे जारी कर सकता है और आगे भी इस एक्सरसाइज को जारी रखने की कोशिश रहेगी. इस पर भी चर्चा हुई कि क्या भारत एक्सपोर्ट आधारित गतिविधियों को शुरू कर सकता है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली आने वाले 1 फरवरी को बजट पेश करेंगे और कल ही नीति आयोग ने प्रधानमंत्री के साथ ‘आर्थिक नीति: आगे का रास्ता’ विषय पर चर्चा के लिए अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र के विशेषज्ञों के समूह को आमंत्रित किया था. बैठक में मुख्य रूप से 6 बिंदुओं- वृहत आर्थिक संतुलन, कृषि और ग्रामीण विकास, शहरी विकास, बुनियादी ढांचा और संपर्क, रोजगार, विनिर्माण और निर्यात तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर चर्चा की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget