एक्सप्लोरर

NCC कार्यक्रम में पाकिस्तान पर बरसे मोदी, कहा- ‘पड़ोसी देश को धूल चटाने में हफ्ते-10 दिन लगेंगे’

पीएम मोदी ने कहा- पड़ोसी देश को हराने में हमें दस दिन भी नहीं लगेंगे. पड़ोसी देश तीन बार जंग हार चुका है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है.पीएम मोदी ने कहा- युवा देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है. इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बिना उसका नाम लिए निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश को हराने में हमें दस दिन भी नहीं लगेंगे. पड़ोसी देश तीन बार जंग हार चुका है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक करता है- मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘’कश्मीर भारत की मुकुटमणि है. 70 साल बाद वहां से आर्टिकल 370 को हटाया गया. हम जानते हैं कि हमारा पड़ोसी देश हमसे तीन-तीन युद्ध हार चुका है. हमारी सेनाओं को उसे धूल चटाने में हफ्ते-दस दिन से ज्यादा समय नहीं लगता.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज युवा सोच है. युवा मन के साथ देश आगे बढ़ रहा है और इसलिए वह सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है और आतंक के सरपरस्तों को उनके घर में जाकर सबक सिखाता है.’’ देश युवा है, इसका हमें गर्व है- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज दुनिया में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है. देश के 65 फीसदी से ज्यादा लोग 35 साल से कम उम्र के हैं. देश युवा है, इसका हमें गर्व है, लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’जो लोग काम चलाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं उनके लिए कल कभी नहीं आता. इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है. वो छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए, चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी?’’ देश बदलना चाहता है युवा- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’युवा देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है. इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा. यही है युवा सोच, यही है युवा मन, यही है युवा भारत.’’ विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’दशकों पुरानी समस्याओं की सुलझा रही हमारी सरकार के फैसले पर जो लोग सांप्रदायिकता का रंग चढ़ा रहे हैं, उनका असली चेहरा भी देश देख चुका है और देख रहा है. मैं फिर कहूंगा कि देश देख रहा है, समझ रहा है. चुप है, लेकिन सब समझ रहा है.’’ यह भी पढ़ें- शाहीन बाग पर BJP सांसद का आपत्तिजनक बयान, कहा- 'वे आपकी बहन-बेटियों के साथ रेप करेंगे'

CAA: 6 राज्यों की पुलिस भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील को ढूंढने में नाकाम, जारी है छापेमारी

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने शाह से कहा- ‘शाहीन बाग जाएं’, गृह मंत्री बोले- ‘सिर्फ आप की बात मानेंगे प्रदर्शनकारी’

यूपी: CAA पर बोलते हुए मर्यादा भूले बीजेपी विधायक, प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget