एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने शाह से कहा- ‘शाहीन बाग जाएं’, गृह मंत्री बोले- ‘सिर्फ आप की बात मानेंगे प्रदर्शनकारी’

केजरीवाल ने कहा है कि अमित शाह को शाहीन बाग जाना चाहिए और प्रदर्शनकारियों को समझाना चाहिए. अमित शाह ने कहा- ''आप लोग (केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) कहते हैं कि आप शाहीनबाग के साथ हैं. अगर आप में हिम्मत है तो जाइए और उनके साथ बैठिए.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच खूब बयानबाजी हो रही है. दोनों नेता शाहीनबाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर एक दूसरे पर हमलावर हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अमित शाह को शाहीन बाग जाना चाहिए और प्रदर्शनकारियों को समझाना चाहिए. वहीं केजरीवाल के इस बयान पर अमित शाह ने कहा है कि केजरीवाल शाहीन बाग के साथ खड़े हैं तो प्रदर्शनकारी उन्हीं की बात मानेंगे.

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह और दूसरे मंत्रियों को शाहीन बाग जाना चाहिए और लोगों से बातचीत कर रास्ता खुलवाना चाहिए. उन्होंने ट्वीट भी किया, ''शाहीन बाग़ में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. बीजेपी नहीं चाहती कि रास्ते खुलें. बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है. बीजेपी के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग़ जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए.''

CAA-NRC: रविशंकर प्रसाद बोले- 'शाहीन बाग एक विचार बना, यहां रहता है टुकड़े-टुकड़े गैंग’

शरजील और शाहीन बाग पर भिड़े दोनों नेता

केजरीवाल के इस बयान पर उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा, ''मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं.'' इमाम शाहीनबाग में प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक था.

अमित शाह ने आगे कहा, ''आप लोग ('आप' नेता) कहते हैं कि आप शाहीनबाग के साथ हैं. अगर आप में हिम्मत है तो जाइए और उनके साथ बैठिए. और दिल्ली को फैसला लेने दीजिए.'' शाह ने पिछले हफ्ते उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा था जिसमें सिसोदिया ने कहा था कि वह शाहीन बाग के साथ खड़े हैं.

शाहीन बाग में पिछले एक महीने से प्रदर्शन जारी

बता दें कि सीएए और एनआरसी को लेकर पिछले करीब डेढ़ महीने से दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. प्रदर्शनकारी लगातार मोदी सरकार पर संविधान को कुचलने और लोकतंत्र को खत्म करने जैसे आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. शाहीब बाग की तर्ज पर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. मुंबई के नागपाड़ा इलाके में कल आधी रात से प्रदर्शन हो रहा है. यहां भी बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर डटीं हुई हैं.

यूपी: CAA पर बोलते हुए मर्यादा भूले बीजेपी विधायक, प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी

CAA पर प्रस्ताव को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने यूरोपीय संसद को लिखा खत, जताई कड़ी आपत्ति

कोरोना वायरस संकट: चीन के वुहान से भारतीय नागरिकों की निकासी योजना पर काम शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget