एक्सप्लोरर

शाहीन बाग पर BJP सांसद का नफरत से भरा बयान, कहा- 'वे आपकी बहन-बेटियों के साथ रेप करेंगे'

प्रवेश वर्मा ने कहा- अगर बीजेपी दिल्ली की सत्ता में आई तो घंटे भर में शाहीन बाग खाली करवा देंगे.प्रवेश वर्मा ने कहा- कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद में लगी आग जल्द ही दिल्ली के लोगों के घर में दस्तक दे सकती है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सर्द मौसम के बीच चुनाव गर्मी बढ़ गई है. इस चुनाव में अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीनबाग का प्रदर्शन बड़ा मुद्दा बन गया है. बीजेपी नेता लगातार शाहीन बाग को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने ऐसा बयान दिया है, जिसपर बखेड़ा खड़ा हो गया है.

प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

प्रवेश वर्मा ने कहा है, ‘’लाखों लोग वहां (शाहीन बाग) इकट्ठा होते हैं. दिल्ली के लोगों को सोच समझ कर फैसला लेना होगा. वह आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे, उन्हें मारेंगे. आज वक्त है. मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे.’’

अपना बयान वापस नहीं लूंगा- प्रवेश वर्मा

इतना ही नहीं प्रवेश वर्मा कहा, ‘’अगर बीजेपी दिल्ली की सत्ता में आई तो घंटे भर में शाहीन बाग खाली करवा देंगे.’’ उन्होंने कहा, ''कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद में लगी आग जल्द ही दिल्ली के लोगों के घर में दस्तक दे सकती है.'' प्रवेश वर्मा से जब उनके इस बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’मैं अपना बयान वापस नहीं लूंगा. मैंने जो कहा है वह सच कहा है.’’

वहीं, प्रवेश वर्मा से जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गोली वाले नारे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’अनुराग ठाकुर ने जो कहा है सही कहा है.’’

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा था?

रिठाला से बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा. इसके बाद ठाकुर ने भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.” ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें.

अनुराग ठाकुर के इस नारे पर चुनाव आयोग हरकत में आ गया है. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने अनुराग ठाकुर द्वारा ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…..को’ वाले भड़काऊ नारे लगाने के लिए उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है. कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

CAA: 6 राज्यों की पुलिस भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील को ढूंढने में नाकाम, जारी है छापेमारी

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने शाह से कहा- ‘शाहीन बाग जाएं’, गृह मंत्री बोले- ‘सिर्फ आप की बात मानेंगे प्रदर्शनकारी’

यूपी: CAA पर बोलते हुए मर्यादा भूले बीजेपी विधायक, प्रियंका गांधी पर की अभद्र टिप्पणी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget