एक्सप्लोरर

Yuva Shivir: 'दुनिया की नई उम्मीद है भारत, ऐसे देश के निर्माण में जुटे हैं जिसकी पहचान नई हो लेकिन परंपराएं प्राचीन हों', युवा शिविर में बोले पीएम मोदी

Vadodara Yuva Shivir: पीएम मोदी ने कहा कि आज हम नए भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयत्न कर रहे है. भारत आज पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहा हैं और उसे आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहा है

PM Modi Addresses Yuva Shivir in Vadodara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के वडोदरा शहर में कुंडलधाम स्थित स्वामीनारायण मंदिर और करेलीबाग के स्वामीनारायण मंदिर की ओर से आयोजित 'युवा शिविर' को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य के साथ कई अहम मसलों पर चर्चा की. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि हमारी संस्कृति से विकास निरंतर होता रहता है. संस्कार अभ्युदय शिविर समाज के उदय का प्रभावी अभियान है. हम नए भविष्य के रूप में नए भारत के रूप में उभर रहे है. इस नव संस्कार के लिए आप सबको ढेर सारी बधाइयां. 

वैश्विक अशांति और संघर्षों के बीच एक सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए गुरुवार को पीएम मोदी ने कहा कि देश आज दुनिया की ‘‘नई उम्मीद’’ के रूप में उभरा है और वह समस्याओं का समाधान पेश कर रहा है. प्रधानमंत्री कहा कि वह एक ऐसे नए भारत के निर्माण में जुटे हैं जो जिसकी पहचान नई हो, जो भविष्य की ओर देखता हो लेकिन परम्पराएं प्राचीन हों.

दुनिया की नई उम्मीद है भारत- पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम नए भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयत्न कर रहे है. हमारे संतों ने, हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है. उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार और व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है. मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे. एक नई स्पष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे.

भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम-PM

प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत ही है जो इसके समाधान को नेतृत्व दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आज पूरी मानवता को योग का रास्ता दिखा रहा हैं और उसे आयुर्वेद की ताकत से परिचित करवा रहा है. उन्होंने स्टार्टअप का भी जिक्र किया कहा कि इस क्षेत्र में भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है और इसका नेतृत्व भी देश के युवा ही कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Organ Donation: 5 जिंदगियों के लिए वरदान साबित हुई 6 साल की बच्ची, गोली लगने से हुई थी मौत, माता-पिता ने किए ऑर्गन डोनेट

विकास के कार्यों में जनभागीदारी बढी़ है-PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के समय विकास के कार्यों में जनभागीदारी बढी़ है. भारत ऐसे क्षेत्रों में लगातार बेहतर काम कर रहा है. अगर बुद्धि शुद्ध है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है. हमारे लिए संस्कार का अर्थ है, शिक्षा, सेवा और संवेदनशीलता. हम अपना उत्थान करें लेकिन हमारा उत्थान दुसरों के उत्थान के लिए उपयोगी हो. वडोदरा और काशी ने मुझे पीएम बनने के समय टिकट दिए इसलिए आपसे मेरा बहुत अच्छा संबंध है. वडोदरा संस्कार की नगरी है.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Masjid Case: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, निचली अदालत को फरमान- आज कोई आदेश न दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget