एक्सप्लोरर

Gyanvapi Masjid Case: सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, निचली अदालत को फरमान- आज कोई आदेश न दें

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई नहीं होगी. कोर्ट शुक्रवार को 3 बजे सुनवाई करेगा. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि निचली अदालत आज कोई आदेश न दे.

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई नहीं होगी. कोर्ट शुक्रवार को 3 बजे सुनवाई करेगा.  शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि निचली अदालत आज कोई आदेश न दे. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने कोर्ट से इस मामले में कल सुनवाई करने का अनुरोध किया था. जबकि यूपी के वकील तुषार मेहता ने जल्द से जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाई थी. मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने कोर्ट से कहा कि देशभर में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और इसलिए इन सब पर आज ही सुनवाई होनी चाहिए. ट्रायल कोर्ट में भी सुनवाई आज होनी है. इस पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम कल इस मामले को सुन सकते हैं. लेकिन कल पहले ही 50 मामले लगे हैं. मुझे अपने साथी जजों से बात करने दीजिए. इसके बाद जजों ने आपस में चर्चा की और सुनवाई शुक्रवार को करने की बात कही. 

बता दें कि ज्ञानवापी मामले में सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है. दो पन्नों की रिपोर्ट में पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा ने हिंदू धर्म के प्रतीक और अवशेष मिलने का जिक्र किया है. कोर्ट के आदेश के बाद 6 और 7 मई को सर्वे किया गया था. रिपोर्ट में अजय मिश्रा ने कहा कि विवादित स्थल के उत्तर से पश्चिमी दीवार के कोने पर पुराने मंदिरों का मलबा नजर आया, जिस पर देवी-देवताओं और कमल की आकृति देखी गई. उत्तर पश्चिम के कोने पर छड़ गिट्टी सीमेंट के चबूतरे पर नया निर्माण किया गया है.  

रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर से पश्चिम की ओर चलते हुए मध्य शिला पट्ट पर शेषनाग की नागफन जैसी कलाकृति थी. शिलापट्ट पर सिंदूरी रंग से उभरी हुई कलाकृति नजर आई. ताखे के नीचे गोल घुमावदार आकृति उकेरी हुई और शिलापट्ट पर सिंदूरी रंग की 4 कलाकृति दिखाई दी. सभी शिलापट्ट जमीन पर काफी लंबे समय से पड़े प्रतीत हो रहे थे. ये सभी पहली नजर में किसी बड़े भवन के खंडित अंश नजर आते हैं. पूर्व दिशा में बैरिकेडिंग के अंदर और मस्जिद की पश्चिमी दीवार के बीच मलबे का ढेर पड़ा है. ये शिलापट्ट पत्थर भी उन्हीं का हिस्सा महसूस होता है.  

ये भी पढ़ें

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी विवाद के बीच बोले बातिन नोमानी - औरंगजेब के जमाने से है मस्जिद, शिवलिंग में कैसे हो सकता है छेद?

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के दावे पर क्या बोलीं कंगना रनौत, दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर उठे सात बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे सात बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget