एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले PM मोदी, भारतीयों को वापस लाने के लिए IAF को दिए निर्देश

Ukraine-Russia War: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और यूक्रेन की स्थिति समेत कई मुद्दों उनके साथ चर्चा की.

Ukraine-Russia War: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और यूक्रेन की स्थिति समेत कई मुद्दों उनके साथ चर्चा की. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, युद्धग्रस्त यूक्रेन से अब तक 8 हजार भारतीयों को निकाला जा चुका है. इधर, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को निर्देश दिए हैं. आज से ऑपरेशन गंगा में भारतीय वायुसेना के कई C-17 विमानों को लगाया जाएगा. भारत से यूक्रेन राहत सामग्री लेकर भी जाएंगे.

यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की ओर से ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि यूक्रेन में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे काम कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी तथा विकासशील देशों के उन लोगों की भी मदद करेगा जो पूर्वी यूरोप के युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं.

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन की स्थिति को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले PM मोदी, भारतीयों को वापस लाने के लिए IAF को दिए निर्देश

24 फरवरी को रूस द्वारा हमला करने के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच कर भारतीयों को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकालने में समन्वय करने की जिम्मेदारी दी है. इसके तहत, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा में समन्वय करेंगे.

ये भी पढ़ें: Ukraine- Russia War: एक तरफ बातचीत, दूसरी तरफ बमबारी, यूक्रेन ने कहा- रूस कर रहा है दबाव बनाने की राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget