एक्सप्लोरर

PM इंटर्नशिप के लिए 12 अक्टूबर से भरे जाएंगे फॉर्म, युवाओं को मिलेंगे 5 हजार हर माह, यहां से करें आवेदन

PM Internship: युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को पीएम इंटर्नशिप योजना का शुरुआत की. इसके तहत युवाओं को हर महीने 5 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

PM Internship: केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से पायलट प्रोजेक्ट पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है. इसके लिए 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. इंटर्नशिप एक साल के लिए होगी और चयनित युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये की वित्तीय सहयाता दी जाएगी. इसके अलावा एकमुश्त 6 हजार रुपये इंटर्नशिप की शुरुआत में ही दिए जाएंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान इस योजना के बारे में जानकारी दी थी.

पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य आने वाले 5 सालों में देश के 1 करोड़ युवाओं का स्किल डेवलपमेंट करना है. पीएम इंटर्नशिप के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को एकमुश्त 6 हजार और प्रतिमाह 5 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. 

12 अक्टूबर से पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में सवा लाख युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है. इस योजना पर 800 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है. इस योजना में देश की कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है. हाल ही में ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने अगले 3 से 6 महीनों में 500 से अधिक इंटर्न नियुक्त करने की घोषणा की है. इस योजना के लिए युवा 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि से आवेदन कर सकेंगे. 10 अक्टूबर तक कंपनियां अपनी जरूरतों के मुताबिक इंटर्नशिप की जानकारी देंगी. 

इस वेबसाइट जरिए पीएम इंटर्नशिप के लिए होगा आवेदन
पीएम इंटर्नशिप के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. 26 अक्टूबर तक शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची कंपनियों को दी जाएगी. सरकार ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए विजयदशमी का शुभ दिन चुना है. अभी तक इस योजना में 111 कंपनियां शामिल हो चुकी हैं, इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना और गुजरात राज्य शामिल हैं.

2 दिसंबर से शुरू होगी इंटर्नशिप
सरकार की तरफ से शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट की सूची मिलने के बाद कंपनियां 27 अक्टूबर से अंतिम चयन करेंगी. इसके बाद 2 दिसंबर 2024 से इंटर्नशिप की शुरुआत होगी. पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित होने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर भी दिया जाएगा. इसका प्रीमियम भुगतान सरकार अपने तरफ से करेगी. इसके अलावा कंपनियां अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवर भी दे सकती हैं. 

पीएम इंटर्नशिप के लिए योग्यता
पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ लेने के लिए कैंडिडेट की उम्र सीमा 21 से 24 साल निर्धारित की गई है. इसके अलावा परिवार की सालाना आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. मौजूदा समय में फॉर्मल डिग्री कोर्स या नौकरी कर रहे लोगों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. हालांकि ऐसे उम्मीदवार ऑनलाइन कोर्स या वोकेशनल ट्रेनिंग का हिस्सा बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Cabinet Briefing: किसानों की बढ़ेगी आय! मिडिल क्लास और 5 भाषाओं पर भी फैसले आए, जानें- मोदी कैबिनेट ने लिए कौन-कौन से बड़े निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget