एक्सप्लोरर

दिल्ली में पेट्रोल पंप बंद रहने, टैक्सी-ऑटो की हड़ताल से लोगों को हुई भारी दिक्कत

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी का दबाव बना कर हड़ताल करवा रही है. मोदी ने तेल के रेट बढ़ाएं हैं, वही कम करें.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के पेट्रोल, डीजल पर वैट घटाने से इनकार करने के विरोध में आज राष्ट्रीय राजधानी के 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहे. दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने बंद का एलान किया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर पेट्रोल पम्प मालिकों को आप सरकार के खिलाफ हड़ताल पर जाने के लिए ‘‘धमकाने’’ का आरोप लगाया है. झज्जर जिले के बेरी कस्बे में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण ओर जनसभा सम्बोधित करने पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी का दबाव बना कर हड़ताल करवा रही है. मोदी ने तेल के रेट बढ़ाएं हैं, वही कम करें.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत लाने की मांग करती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ‘‘मनमाने कर’’ लागू किए जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं जबकि लोगों को राहत देने के लिए इनके दाम कम होने चाहिए.

केजरीवाल ने एक ट्वीट में भी कहा, ‘‘पिछले चार सालों में पेट्रोल पर अंधाधुंध कर मोदी जी ने लगाया है, हमने नहीं लगाया. मोदी जी चै घटाएं और जनता को राहत दें. हम मांग करते हैं कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए. केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल को जीएसटी में क्यों नही ला रही?’’ वहीं केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि पेट्रोल पम्प मालिकों ने उन्हें ‘‘निजी’’ तौर पर बताया कि यह हड़ताल बीजेपी द्वारा प्रायोजित है और तेल कंपनियां सक्रियता से इसका समर्थन कर रही हैं.

दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल, डीजल पर ढाई रुपये की कटौती करने का एलान किया था जिसके तहत डेढ़ रुपये सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी और 1 रुपये तेल मार्केटिंग कंपनियों को घटाने के आदेश दिए गए थे. इसके बाद बीजेपी शासित कई राज्यों ने अपनी तरफ से ढाई रुपये की कटौती पेट्रोल, डीजल के दामों पर की थी जिसके बाद कई राज्यों में इनके दाम में 5 रुपये तक की कमी आई थी. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 75.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी तरफ से पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं की और दिल्ली वालों को किसी तरह की अतिरिक्त राहत नहीं मिली जिसके विरोध में आज पेट्रोल पंप बंद रहे. इस हड़ताल से जहां आम लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा और लोग अलग-अलग जगह पेट्रोल पंप्स पर भटकते नजर आए.

ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों की भी हड़ताल वहीं आज ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों की भी हड़ताल रही जिसके चलते लोगों को और ज्यादा दिक्कतें गहुईं. दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने हड़ताल में जाने का फैसला किया था. इस हड़ताल से राजधानी दिल्ली में यात्रा करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा. ये हड़ताल ऑल इंडिया टूर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की तरफ से बुलाई गई थी. एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार की गलत परिवहन नीतियों और कैब समूहों के कम किराये लेने के चलते ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget