एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर मनोज तिवारी के बयान से घमासान, AAP ने की EC से शिकायत, सिसोदिया बोले- BJP कर रही हत्या की साजिश

Manish Sisodia On Manoj Tiwari: दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है.

Manish Sisodia On Manoj Tiwari: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख जितनी तेजी से नजदीक आ रही है उतना बीजेपी-आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग ने माहौल गरमा दिया है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि उन्हें जनता पीट सकती है. वहीं, अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बीजेपी पर सीएम की हत्या रचने का आरोप लगाया है.

सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मनोज तिवारी बोल रहे हैं कि सीएम पर कोई हमला कर सकता है. उन्हें कैसे पता कि ऐसा हो सकता है? सिसोदिया बोले, मनोज तिवारी के बयान की जांच होनी चाहिए जिसको लेकर आज हम एफआईआर दर्ज कराएंगे साथ ही चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी. मनीष सिसोदिया ने साफ शब्दों में कहा कि आज हम मांग करते हैं कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी देने के आरोप में मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाए.

सिसोदिया आगे बोले कि मनोज तिवारी से सख्ती से पूछताछ की जाए और पता किया जाए कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में और क्या-क्या पता है. साथ ही ये भी पूछा जाए कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. 

जनता सीएम केजरीवाल को पीट देगी- मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, ''कोई भी सीएम अरविंद केजरीवाल की आंख फोड़ और पैर तोड़ सकता है. मैं देश के गृह मंत्री से उनको सुरक्षा देने की की मांग करता हूं क्योंकि लोग उन्हें कहीं भी पीट देंगे.'' उन्होंने ये भी कहा कि सीएम को अपने कर्मों की सजा मिलनी ही है. 

चुनाव जीत नहीं सकते तो सीएम की हत्या की साजिश रच रही बीजेपी- संजय सिंह

मनोज तिवारी के इस बयान पर आप सांसद संजय सिंह भी भड़क उठे और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी चुनाव तो जीत नहीं पाएगी लेकिन सीएम केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है. सीएम की आंख-पैर तोड़ने की साजिश रच रही है और इसके बावजूद चुनाव आयोग आखें बंद कर के बैठा है.

यह भी पढ़ें.

MCD Elections 2022: दिल्ली MCD चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी- सांसद मनोज तिवारी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget