एक्सप्लोरर

MCD Elections 2022: दिल्ली MCD चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी- सांसद मनोज तिवारी का दावा

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी को विश्वास है कि उनकी पार्टी 250 सीटों वाली एमसीडी में 150 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी.

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है. महज तीन हफ्ते बाद ही (MCD Elections) होना है. इस बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) में दावेदारी की कहा सुनी काफी तेज हो गई है.

दोनों दलों ने कहा, 'बहुमत हासिल करने के लिए हम पूरी तैयारी कर रहे है. हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली कि जनता हमें पूरा बहुमत देगी.' उन्हें विश्वास है कि उनकी पार्टी 250 सीटों वाली एमसीडी में 150 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी. दो दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में 230 सीटें जीतेगी. 

एमसीडी के चुनाव 4 दिसंबर को हैं. नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. एमसीडी में बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में है. बीजेपी (BJP) के नेता मनोज तिवारी पूर्वोत्तर दिल्ली के मौजूदा सांसद हैं. उन्होंने दावा करते हुए बताया है "इस बार, बीजेपी 150 से अधिक सीटें जीतेगी."

आपको बता दें कि दिल्ली की सड़कों और मोहल्लों में जमा कचरे का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक खींचतान का विषय रहा है. इसी बीच सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने बढ़ते कचरे के साथ दिल्ली को कचरे का ढेर बना दिया है. इस पर मनोज तिवारी ने उनके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि, "बीजेपी  प्रतिकूल परिस्थितियों में कचरे के पहाड़ की ऊंचाई 65 फीट कम करने में मदद की है ". 

मनीष सिसोदिया का आरोप 

मनीष सिसोदिया ने (MANISH SISODIA)बीजेपी पर यह आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी  के नेतृत्व वाले नगर निगम में गाजीपुर लैंडफिल साइट से कचरा निकाल लिया था और इसे छिपाने के लिए आस-पास के इलाकों में फेंक दिया था. जिस कारण इसकी ऊंचाई कम हो गई. इस आरोप का जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "हमने दिल्ली की सड़कों से 412 कचरे के ढेर हटा दिए है"

 बीजेपी सांसद ने अरविंद केजरीवाल को क्या कहा ? 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एमसीडी का फंड रोके जाने का आरोप लगाते हुए तिवारी ने कहा, "दिल्ली सरकार हमारा एमसीडी का पैसा रोक कर रखती थी, लेकिन हमने उस व्यवस्था को बंद कर दिया है. हमने अब सुनिश्चित किया है कि दिल्ली सरकार के बजट से फंड मिले. एमसीडी के लिए आवंटन सीधे नगर निगम को आएगा." बीजेपी नेता ने यह भी कहा, "किसी भी एमसीडी शिक्षक, सफाई कर्मचारी या डॉक्टर को अब अपने वेतन के लिए धरने पर नहीं बैठना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election 2022: दुनिया के बड़े नगर निगमों में से एक है MCD, चुनाव में ये मुद्दे रहेंगे हावी, शिवानी है सबसे कम उम्र की प्रत्याशी

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget