एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: पुरानी संसद की विदाई: 18 से 18 के बीच कैसे गुजरे 96 साल, काउंसिल हाउस से ओल्‍ड पार्लियामेंट का सफर

Parliament Special Session: पुराना संसद भवन 1927 में बनकर तैयार हुआ था. 6 एकड़ में बने इस भवन को तैयार करने में 6 साल लगे थे. हालांकि, शुरुआत में इसे काउंसिल हाउस के नाम से जाना जाता था.

Parliament Session: विशेष सत्र के साथ नए संसद भवन में सदन की कार्यवाही का आगाज होने जा रहा है. हालांकि, सोमवार (18 सितंबर) को सत्र का पहला दिन पुरानी संसद में ही आयोजित किया गया, जिसमें 75 सालों के संसद के सफर पर चर्चा की जाएगी. 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर नई संसद में कार्यवही शुरू होगी और बाकी चार दिनों की कार्यवाही यहीं पर होगी. विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए आयोजित किया जा रहा है. विशेष सत्र के बाद आगे के सभी सत्र अब नई संसद में ही होंगे तो ऐसे में पुरानी संसद का क्या होगा? यह सवाल इस वक्त हर किसी के दिमाग में होगा. 18 जनवरी, 1927 को पुरानी संसद बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और 18 सितंबर, 2023 को इसकी विदाई है. 

इन 96 सालों में पुरानी संसद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भीषण बहसों, जोरदार हंगामों, सांसदों के भाषणों, ऐतिहासिक कानून और विधेयकों के पारित होने की गवाह रही है. इसके साथ देशवासियों का भी एक भावनात्मक जुड़ाव रहा है. हालांकि, अब जगह और सुविधाओं की कमी और टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर के चलते खामियों को देखते हुए सरकार ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग तैयार की है. 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार किया गया नया संसद भवन सभी तकनीकी सुविधाओं से लैस है और दोनों सदनों की कैपिसिटी भी बढ़ा दी गई है.

पुरानी संसद का क्या होगा?
मार्च, 2021 में हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य सभा में कहा था कि एक बार नया संसद भवन तैयार हो जाने के बाद पुरानी बिल्डिंग को रिपयेर कर इसे वैकल्पिक इस्तेमाल के लिए रखा जाएगा. सरकार ने कहा कि पुराने संसद भवन को संरक्षित कर रखा जाएगा और यह देश की पुरातात्विक संपत्ति होगी. 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने संसद भवन को संग्राहलय में तब्दील कर दिया जाएगा. इसमें यह भी कहा गया कि विजिटर्स म्यूजियम में आ सकेंगे और जहां पर फिलहाल संसद की कार्यवाही होती है, वहां और चैंबर्स में भी वह बैठ सकेंगे. 

पुरानी संसद के आर्किटेक्ट कौन?
पुरानी संसद देश को नया संविधान मिलने से लेकर पता नहीं कितने ही बिल पास होने की गवाह रही है. ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने 6 एकड़ (24,281 वर्ग मीटर) में 6 साल में पुराना संसद भवन तैयार किया था. नई दिल्ली का msx'#n हिस्सा लुटियंस दिल्ली के नाम से जाना जाता है. यह नाम संसद भवन के आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस के नाम पर रखा गया है. 1927 में संसद का निर्माण कार्य पूरा किया गया था. साल 1956 में इसमें दो और फ्लोर बनाए गए और 2006 में एक म्यूजियम तैयार किया गया, जो ढाई सौ सालों की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत को दिखाता है. 1911 में ब्रिटिश काल के दौरान ब्रिटेन के तत्कालीन राजा जॉर्ज पंचम और महारानी भारत के दौरे पर आए थे. उन्होंने 12 दिसंबर, 1911 को देश की राजधानी कोलकाता से दिल्ली बनाए जाने का ऐलान किया. दिल्ली में संसद भवन, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, राजपथ, इंडिया गेट और हेरिटेज इमारतों को बनाने की जिम्मेदारी दो आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर को दी गई. 1921 में संसद को बनाने का काम शुरू हुआ और 1927 में यह बनकर तैयार हुई. शुरुआत में इसे काउंसिल हाउस के तौर पर जाना जाता था. 

यह भी पढ़ें:
Parliament Special Session: संविधान में ही नहीं है विशेष सत्र का जिक्र, जानिए किस शब्द का किया गया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget