एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: आप मुझे बड़ी सजा देते हैं... आज आप भटके हुए हैं.... तो आप इस कुर्सी पर बैठ जाइए... खरगे-धनखड़ की बहस में कूदे जयराम रमेश

Parliament Session: राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि जब किसी मुद्दे पर बहस हुई आपने वॉकआउट किया.

Parliament Special Session: विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार (18 सितंबर) को राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच जोरदार बहस हो गई. जब मल्लिकार्जुन खरगे सदन में बोलने की आजादी को लेकर शिकायत कर रहे थे तो सभापति धनखड़ ने उन्हें टोकते हुए पूछा कि क्या आज खरगे उन पर ही अटैक करेंगे. जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन पर क्या बीती होगी जब खरगे ने कहा कि सदन में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया. इस दौरान, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश भी बीच में बोल पड़े तो सभापति धनखड़ उनकी भी क्लास लगा दी. सभापति ने खरगे से यह भी कहा कि जब किसी मुद्दे पर बहस हुई आपने तो वॉकआउट ही कर दिया.

विशेष सत्र का पहला दिन पुरानी संसद में ही आयोजित किया गया है और 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से नई ससंद में कार्यवाही शुरू की जाएगी. पुरानी संसद में आज उसके 75 सालों के सफर की चर्चा की गई. राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान, मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति जगदीप धनखड़ से कहा, 'संसद में बोलने की आजादी की मिलनी चाहिए. मेरी छोटी गलती को आप बड़ी सजा देते हैं, लेकिन उनकी गलतियों को माफ कर देते हैं.'

जयराम रमेश की भी लगाई क्लास
इस पर, सभापति धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे को बीच में टोकते हुए कहा, 'आज आप पूरी तरह से भटके हुए लग रहे हैं. आपने मुद्दों की बात ही नहीं की. आज आपका अटैक मुझपर ही है क्या? कब तक हम डिस्टरबेंस को जस्टिफाई करते रहेंगे. मुझपर क्या बीती होगी जब आपने कहा मुझे बोलने नहीं दिया.' तभी, जयराम रमेश ने बीच में टोकते हुए कहा, 'आप उनके भाषण पर टिप्पणी कर रहे हैं. आप उन्हें भाषण तो खत्म करने दें.' 

खरगे के धन्यवाद पर भी सभापति ने कसा तंज
जगदीप धनखड़ ने डांटते हुए कहा, 'राज्यसभा मेरे द्वारा संचालित होती है, अगर कुछ आपको कहना है तो इस कुर्सी पर आकर बैठिए.' इस पर जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें कुर्सी पर नहीं आना है. जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि जब भी किसी मुद्दे पर बहस हुई है, आपने वॉकआउट किया है. अपने भाषण के बाद जब खरगे ने धन्यवाद कहा तो जगदीप धनखड़ ने तंज कसते हुए कहा चलिए आपने धन्यवाद तो कहा.

यह भी पढ़ें:
'...तो कुर्सी छोड़ दो, बात-बात पर डराने से क्या होता है', स्पेशल सेशन में केंद्र पर कांग्रेस प्रमुख खरगे का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget