एक्सप्लोरर

'...तो कुर्सी छोड़ दो, बात-बात पर डराने से क्या होता है', स्पेशल सेशन में केंद्र पर कांग्रेस प्रमुख खरगे का वार

Parliament Session Updates: राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरा. उन्होंने सदन को बताया कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या-क्या किया है.

Parliament Session: संसद के विशेष सत्र की शुरुआत सोमवार से हो गई. राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में सदस्यों ने हिस्सा लिया. राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक कविता के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. उन्होंने इस कविता के जरिए सरकार को घेरा और कहा कि अगर आपसे कुछ नहीं हो पाता है, तो आप कुर्सी छोड़ दें. आपको बात-बात पर डराने की जरूरत नहीं है. 

खरगे ने अपना भाषण इस कविता के साथ शुरू किया- "बदलना है तो अब हालात बदलो, ऐसे नाम बदलने से क्या होता है?, देना है तो युवाओं को रोजगार दो, सबको बेरोजगार करके क्या होता है?, दिल को थोड़ा बड़ा करके देखो, लोगों को मारने से क्या होता है?, कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो, बात-बात पर डराने से क्या होता है?, अपनी हुक्मरानी पर तुम्हें गुरूर है, लोगों को डराने-धमकाने से क्या होता है?"

संजय सिंह और राघव चड्ढा की सदस्यता बहाल करने की मांग

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जब देश के प्रधानमंत्री थे, तो देश की नींव पड़ रही थी. और जो पत्थर नींव में पड़ते हैं वे नहीं दिखते हैं, जो दीवार पर लिखे जाते हैं वहीं दिखते हैं. उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ से कहा कि आप बहुत दिलदार हैं. आपसे गुजारिश करता हूं कि संजय सिंह और राघव चड्डा को वापस बुला लें. जितने भी महान नेता इस सदन का हिस्सा बने हैं. फिर वो अमीर हो या गरीब सबका एक ही वोट रहा है. 

'इंडि' कहे जाने पर क्या बोले खरगे?

इन दिनों विपक्ष को सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के जरिए इंडि कहा जा रहा है. विपक्ष ने अपने नए गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. यानी इंडिया रखा है. लेकिन इस मुद्दे पर बीजेपी उसे घेरने के लिए इंडि का सहारा ले रही है. इस पर राज्यसभा में खरगे ने कहा कि आप इंडि बोलो या कुछ और बोलो, हम लोग इंडिया हैं. नाम बदलने से कुछ नहीं होता है. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया 70 सालों का हिसाब

खरगे ने कहा कि संविधान का निर्माण करने वाली 7 लोगों के सदस्यों की भूमिका में सबसे जरूरी भूमिका बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की थी. एक व्यक्ति ने संविधान को मजबूत करने के लिए, देश को मजबूत करने के लिए काम किया. ये सब कांग्रेस की सरकार में हुआ. हमने इसे मेहनत से कमाया है, इसे हम गंवाना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता था कि भारत अंगूठा छाप देश है. हमें बार-बार टोका जाता है कि हमने 70 साल में क्या किया. हमने 70 साल में लोकतंत्र को मजबूती दी. आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है तो आप ये ही कह दीजिए.

विपक्ष से सरकार की नाराजगी पर कही ये बात

विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि सरकार उसकी अनदेखी कर रही है. ये बातें इस बार खरगे ने सदन में भी कह दी. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे यहां सत्ता का हस्तांतरण बदूंक के दम पर नहीं हुआ. गांधी जी ने जो आजादी दिलाई वह अहिंसा पर थी. इस भवन में 75 सालों के दौरान इस देश की सूरत बदली है. नेहरू जी सबको साथ लेकर चलते थे. उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में विपक्ष के लोगों को शामिल किया. आप तो हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते. 

नेहरू के अपमान पर नाराज हुए खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेहरू को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं. जिस व्यक्ति ने देश की आजादी के लिए 14 साल जेल में बिताए हों. सत्ता हासिल करने के बाद देश में बड़े-बड़े कारखाने लगाए हों. विपक्ष के नेता को मंत्री बनाया हो. उसे लेकर आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं. खरगे ने कहा कि नेहरू संसद का सम्मान करते थे. वह विपक्ष के नेताओं को ध्यान से सुनते थे. अब तो कुछ लोग संसद में आते ही नहीं हैं. उन्हें देखे हुए बहुत दिन हो गए हैं. 

मजबूत विपक्ष को कमजोर करने की हो रही कोशिश

खरगे ने कहा कि नेहरू जी का मानना ​​था कि मजबूत विपक्ष की गैर-मौजूदगी का मतलब है कि सिस्टम में महत्वपूर्ण कमियां हैं. अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो यह ठीक नहीं है. अब, जब एक मजबूत विपक्ष है, तो ईडी, सीबीआई के माध्यम से इसे कमजोर करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में लाने की कोशिश होती है. उन्हें वॉशिंग मशीन में डालकर साफ करने और फिर साफ होते ही अपनी पार्टी में कर लिया जाता है. आप देख सकते हैं कि आज क्या हो रहा है. पीएम संसद में कम ही आते हैं और जब आते हैं तो इसे एक इवेंट बनाकर चले जाते हैं.

राज्यसभा में गूंजा मणिपुर का मुद्दा

विपक्ष की तरफ से लगातार सरकार को मणिपुर के मुद्दे पर घेरा जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर इलाके में जाते हैं लेकिन वे मणिपुर क्यों नहीं जाते. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 21 बार बयान दिया. मनमोहन सिंह ने 30 बार बयान दिया. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कस्टमरी बयानों को छोड़ कर सिर्फ 2 बार बयान दिया. 

यह भी पढ़ें: नेहरू, इंदिरा और नरसिम्हा राव... पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र कर पीएम मोदी ने बताईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget