एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई', ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले किरेन रिजिजू का विपक्ष को मैसेज

Kiren Rijiju Message to Opposition on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले किरेन रिजिजू ने विपक्ष को मैसेज देते हुए कहा कि संसद में पाकिस्तान की भाषा ना बोलें.

संसद में  ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार (28 जुलाई, 2025) को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई का जिक्र करने के लिए हिंदू पवित्र ग्रंथ रामायण का हवाला दिया.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार (28 जुलाई 2025) को एक पोस्ट में कहा कि जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की तो आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा. 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि वो भारत की संसद में पाकिस्तान की भाषा ना बोलें, जिससे सेना का मनोबल गिरे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से यह कहना चाहेंगे कि संसद में देश विरोधी बात न करें. वो कोई भी ऐसी बात ना कहें, जिससे भारतीय सेना को ठेस पहुंचे. ऑपरेशन सिंदूर भारत के बदलते हुए चेहरे का प्रतीक है.

कैलाश खेर का एक गाना भी किया पोस्ट 

इसके साथ ही उन्होंने कैलाश खेर का एक गाना भी पोस्ट किया, जिसके बोल हैं कि यह ऑपरेशन भारत के "आन, बान, स्वाभिमान" के लिए था. एक मिनट की इस क्लिप की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदी में कही गई एक पंक्ति से होती है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को "देश की हर मां, बहन और बेटी" को समर्पित किया है.

सोमवार को लोकसभा में विशेष बहस के लिए सोलह घंटे निर्धारित किए गए हैं. वहीं मंगलवार 29 जुलाई को राज्यसभा में भी इतनी ही अवधि तक बहस होगी. विपक्ष लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बहस की मांग कर रहा था, यहां तक कि संसद का एक विशेष सत्र भी बुलाना चाहता था. 

ऑपरेशन सिंदूर (22 अप्रैल, 2025) को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों खासकर टूरिस्टों की जान चली गई. भारतीय सेना ने कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था.

ये भी पढ़ें

CAA के तहत कितने भारतीयों को मिली नागरिकता? RTI से हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ की 10 तस्वीरें, कभी गोरी मैम बनकर दर्शकों के दिलों पर करती थीं राज
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ है बेहद ग्लैमरस, यकीन ना हो तो देख लें ये तस्वीरें

वीडियोज

Babri Masjid Controversy: बाबरी मस्जिद नाम पर बड़ा खेल, मचेगा बवाल! Mamata की डूबेगी लुटिया?
Indigo Flight News: क्या भारतीय विमान सेक्टर में इंडिगो मोनोपॉली का उठा रही फायदा ? | abp News
Indigo Flight News: इंडिगो की मनमानी... यात्रियों के लिए बनी बड़ी परेशानी ! | abp News
Indigo Flight News: 'घर से निकलने से पहले फ्लाइट  का स्टेटस चेक करें यात्री '- IGI Airport
Indigo Flight News:  वीडियो के जरिए इंडिगो संकट पर परेशान यात्री ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ की 10 तस्वीरें, कभी गोरी मैम बनकर दर्शकों के दिलों पर करती थीं राज
'धुरंधर' के रहमान डकैत की वाइफ है बेहद ग्लैमरस, यकीन ना हो तो देख लें ये तस्वीरें
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
सर्दी होते ही बच्चों को देने लग जाते हैं स्टीम, जानें एक दिन में कितनी बार भाप दे सकते हैं आप?
सर्दी होते ही बच्चों को देने लग जाते हैं स्टीम, जानें एक दिन में कितनी बार भाप दे सकते हैं आप?
एमिटी यूनिवर्सिटी में हो गया कलेश, दो लड़कियों में जमकर हुई बाल नोंचाई; देखें वीडियो
एमिटी यूनिवर्सिटी में हो गया कलेश, दो लड़कियों में जमकर हुई बाल नोंचाई; देखें वीडियो
Embed widget