एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session Day 8 Live:'पहले हम PAK को सिर्फ डोजियर भेजते रहे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक से जवाब दिया', संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर अटैक

Parliament Monsoon Session Day 8 Live: संसद के मॉनसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा चल रही है. आज (बुधवार, 30 जुलाई) सत्तापक्ष की तरफ से अमित शाह फिर से बोल सकते हैं.

LIVE

Key Events
Parliament Monsoon Session Day 8 Live Updates PM Modi Speech Operation Sindoor Pakistan Pahalgam Terror Attack Congress Parliament Monsoon Session Day 8 Live:'पहले हम PAK को सिर्फ डोजियर भेजते रहे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक से जवाब दिया', संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर अटैक
राज्यसभा में चर्चा के दौरान अमित शाह.
Source : Twitter

Background

संसद का मॉनसून सत्र अभी तक हंगामे भरा रहा है. बुधवार (30 जुलाई) को उच्च सदन में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर करीब 16 घंटे तक चली विशेष चर्चा का जवाब देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह जब खड़े हुए तो विपक्षी सदस्यों ने इस बात को लेकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सदन में जवाब दिया तो वह उच्च सदन में जवाब देने के लिए क्यों नहीं आये?  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां अपने कार्यालय में ही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे से जब निबट रहा है तो काहे को प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो. और तकलीफ होगी.’’हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 16 घंटे की चर्चा के बाद सभी सदस्यों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री चर्चा में उठाये गये सवालों का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में रहकर यहां नहीं आते हैं तो यह सदन का अपमान है.

मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस के बाद सत्र स्थगित कर दिया गया था. इस बहस में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सशस्त्र बलों की कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत अब सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की प्रतिक्रिया को आकार देने में वैश्विक शक्तियां शामिल नहीं हैं. मैंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से कहा कि अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो हमारा हमला कहीं ज्यादा बड़ा होगा क्योंकि हम गोलियों का जवाब तोपों से देंगे.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनके पास सशस्त्र बलों को पूरी आजादी देने की 'राजनीतिक इच्छाशक्ति' की कमी है. हमारे विमान इसलिए नष्ट हुए क्योंकि राजनीतिक नेतृत्व ने पाकिस्तान के सैन्य और वायु रक्षा ढांचे पर हमला न करने की शर्त रखी थी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली ने पहले ही पाकिस्तान को बता दिया था कि हमले के दौरान उसके सैन्य ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाएगा.

प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर रणनीतिक कमियों को लेकर चिंता जताई. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस मुद्दे पर बात की. मंगलवार को बहस के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.

20:28 PM (IST)  •  30 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 8 Live: राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित

अमित शाह के संबोधन के बाद राज्यसभा की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित.

20:18 PM (IST)  •  30 Jul 2025

Parliament Monsoon Session Day 8 Live: कश्मीर में 2024 के बाद पथराव की एक भी घटना नहीं हुई- शाह

अमित शाह ने सदन में कहा, जम्मू-कश्मीर में 2010 से 2015 के बीच 2,564 पथराव की घटनाएं हुई थीं. 2024 के बाद एक भी घटना नहीं हुई. ऑर्गेनाइज हड़ताल- जो पाकिस्तान में बैठे हुर्रियत के आका ऐलान करते थे और सालाना 132 दिन घाटी बंद रखते थे. तीन साल से एक भी हड़ताल का ऐलान नहीं हुआ है... अब हिम्मत नहीं है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget