एक्सप्लोरर

'महाकुंभ में पूरे विश्व ने देखा भारत का विराट स्वरूप', लोकसभा में बोले पीएम मोदी

PM Modi Address on Maha Kumbh: PM मोदी ने लोकसभा में महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया. उन्होंने इसे देश की सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का द्योतक कहा है.

PM Modi Lok Sabha Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (18 मार्च) को महाकुंभ और भारत की सांस्कृतिक चेतना को लेकर लोकसभा को संबोधित किया. उन्होंने महाकुंभ को देश की शक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हमने ये महसूस किया कि हमारा देश आने वाले 1000 वर्षों के लिए किस तरह से तैयार हो रहा है. उन्होंने महाकुंभ को भी इसी कड़ी में जोड़ते हुए कहा कि ये आयोजन इस विचार को और ज्यादा दृढ़ करता है.

पीएम ने कहा कि इतिहास में कुछ ऐसे पल आते हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाते हैं. भक्ति आंदोलन के दौरान जिस तरह आध्यात्मिक चेतना जागृत हुई थी वैसे ही महाकुंभ भी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने वाला आयोजन है. उन्होंने मॉरिशस का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जब उन्होंने महाकुंभ का पवित्र जल गंगा तालाब में अर्पित किया तो पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बन गया. ये हमारी परंपरा और संस्कृति को आत्मसात करने की भावना को दर्शाता है.

महाकुंभ के लिए प्रयागराज और UP की जनता को PM मोदी का धन्यवाद

पीएम मोदी ने प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की जनता को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के माध्यम से भारत के विराट स्वरूप को दुनिया ने देखा. ये आयोजन उन लोगों को भी जवाब देता है जो भारत की क्षमता पर संदेह करते हैं. महाकुंभ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है और यह बताता है कि हमारा देश एकजुट होकर बड़े लक्ष्य हासिल कर सकता है.

पीएम मोदी ने महाकुंभ को ऐतिहासिक घटनाओं से जोड़ा

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया था तब भारतीय संस्कृति का जयघोष हुआ था. इसी तरह 1857 का स्वतंत्रता संग्राम और गांधी जी की दांडी यात्रा ने भारत को एक नई दिशा दी थी. उन्होंने महाकुंभ को भी एक ऐसा ही उदाहरण बताया जहां करोड़ों श्रद्धालु असुविधाओं की चिंता किए बिना एकत्रित हुए और भारत की संस्कृति का भव्य दर्शन किया.

एकता और सांस्कृतिक विरासत का महत्व

उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी विरासत पर गर्व महसूस करता है तब ऐसी भव्य और प्रेरक तस्वीरें उभरती हैं जैसी महाकुंभ में देखने को मिली. इस आयोजन से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना और ज्यादा मजबूत हुई. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में छोटे-बड़े का भेद मिट गया और सबने मिलकर भारतीय एकता की शक्ति को महसूस किया.

महाकुंभ से निकला 'एकता का अमृत' – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ से कई ‘अमृत’ निकले हैं जिसमें सबसे अहम ‘एकता का अमृत’ है. इसमें देश के हर कोने से आए लोगों ने मैं नहीं बल्कि हम की भावना को अपनाया. उन्होंने नदी उत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की और महाकुंभ से निकले संकल्पों को साकार करने की बात कही. आखिर में पीएम मोदी ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना करते हुए सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं. उनके भाषण के बाद विपक्ष ने हंगामा किया और अपनी बात रखने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget