एक्सप्लोरर

लता मंगेशकर, देवानंद, बलराज साहनी, किशोर कुमार का संसद में जिक्र कर PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा, जानें क्या कहा?

PM Modi In Parliament: संसद में कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान क्या-क्या अत्याचार किए ये पूरा देश जानता है.

PM Modi Attack On Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर कांग्रेस पर हमला किया और कवि मजरूह सुल्तानपुरी और अभिनेता बलराज साहनी की गिरफ्तारी और दूरदर्शन पर देव आनंद की फिल्मों पर प्रतिबंध का जिक्र किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "संविधान" शब्द कांग्रेस को शोभा नहीं देता क्योंकि उसने आपातकाल के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस जैसे नेताओं को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़ दिया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि कैसे तत्कालीन जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर पर एक कविता सुनाने के कारण लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) से बर्खास्त कर दिया था.

जानें राज्यसभा में क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “देश की पहली सरकार थी और नेहरू जी प्रधानमंत्री थे तब मुंबई में मजदूरों की एक हड़ता हुई थी. उसमें मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी जी ने एक गीत गाया था. कविता मात्र गाने के गुनाह में नेहरू जी ने देश के एक महान कवि को जेल में ठूंस दिया. मशहूर एक्टर बलराज साहनी ने आंदोलन करने वालों के जुलूस में शामिल हुए थे, इसलिए उन्हें भी जेल में बंद कर दिया. लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर जी ने वीर सावरकर पर एक कविता गाने की योजना बनाई तो इतने पर ही उन्हें आकाशवाणी से हमेशा के लिए बाहर कर दिया गया.”

पीएम मोदी ने बताया देवानंद और किशोर कुमार के साथ क्या हुआ?

पीएम मोदी ने इमरजेंसी के दौर को याद दिलाते हुए कहा, “देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है. संविधान को किस प्रकार से कुचला गया, वो भी सत्ता सुख के लिए किया गया. ये भी देश जानता है. उस दौरान प्रसिद्ध सिने कलाकार देवानंद जी से आग्रह किया गया कि वे इमरजेंसी का सार्वजनिक रूप से समर्थन करें. देवानंद ने इससे इनकार कर दिया और इसलिए दूरदर्शन पर देवानंद की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया. ये लोग संविधान की बातें करते हैं, जो अपने जेब में संविधान को रखते हैं. ये सब उसी का तो परिणाम था. मशहूर गायक किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया तो आकाशवाणी पर उनके सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया.”

ये भी पढ़ें: ‘बुर्के को उठा-उठाकर देख रहे थे’, मिल्कीपुर उपचुनाव का जिक्र कर राज्यसभा में भड़कीं जया बच्चन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget