एक्सप्लोरर

इधर पीएम मोदी कर रहे थे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उधर चीन-पाकिस्तान के हैकर्स रच रहे थे ये साजिश, ऐसे हुई नाकाम

सरकार को राम मंदिर के उद्घाटन के समय इस तरह के साइबर हमलों का पहले से आशंका थी. टीएसओसी ने इसके मद्देनजर पहले से ही लगभग 264 वेबसाइटों की निगरानी शुरू कर दी थी.

अयोध्या में 22 जनवरी को जिस वक्त राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब पाकिस्तान और चीन के हैकर्स राम मंदिर की वेबसाइट हैक करने की कोशिश में जुटे थे. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स के निशाने पर राम मंदिर, प्रसार भारती समेत यूपी सरकार से जुड़ीं अन्य कई वेबसाइट थीं. हालांकि, साइबर जासूसों समेत भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इनसे निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी.

रिपोर्ट के मताबिक, जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के समय चीन और पाकिस्तान के हैकर्स और साइबर अपराधी लगातार भारतीय वेबसाइटों को निशाना बना रहे थे.

सरकार ने कैसे कोशिश की नाकाम?

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि सरकार को राम मंदिर के उद्घाटन के समय इस तरह के साइबर हमलों का पहले से आशंका थी. टेलीकॉम सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (टीएसओसी) किसी भी साइबर हमले को रोकने के लिए राम मंदिर, प्रसार भारती, यूपी पुलिस, हवाई अड्डे, यूपी पर्यटन और पावर ग्रिड सहित लगभग 264 वेबसाइटों की निगरानी कर रहा था.

निगरानी के दौरान सामने आया कि लगभग 140 आईपी एड्रेस से राम मंदिर और प्रसार भारती की वेबसाइटों को टारगेट करने की कोशिश की गई. इन आईपी एड्रेस की पहचान कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को ब्लॉग करने के लिए कहा गया. अधिकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को ऐसी गतिविधियां और बढ़ गईं, इसके बाद और अधिक आईपी एड्रेस ब्लॉक किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 1244 आईपी एड्रेस को ब्लॉक करने के बाद ये हमले कम हुए. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चीन और पाकिस्तान के अलावा भारत के कुछ आईपी एड्रेस से वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई. 

देसी सॉल्यूशन से रोके हमले

एक अधिकारी ने ईटी को बताया कि हमें इस बात पर गर्व है कि साइबर हमलों से निपटने के सभी समाधान स्वदेशी रूप से विकसित किए गए थे. उन्होंने कहा बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले जी20 समिट के दौरान डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए एक समान रणनीति बनाई गई थी. दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने साइबर हमलों का पता लगाने के लिए स्वदेशी AI और मशीन लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget