एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की आसमानी साजिश, हथियार भेजने के लिए उड़ा रहा है ड्रोन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अब सीमा से सटे अपनी पोस्ट्स और ऑब्जरवेशन टावरों से भारत के खिलाफ आसमानी साजिश रच रहा है.

श्रीनगर: पाकिस्तान अब जम्मू से सटी एलओसी और अंतराष्ट्रीय सीमा पर बने पोस्ट्स और ऑब्जरवेशन टावर्स के जरिए भारत के खिलाफ अपनी नापाक साजिशों को अंजाम दे रहा है. एबीपी न्यूज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, जम्मू में पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान हथियार भेजने और भारतीय सुरक्षा बलों से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है.

जम्मू में पाकिस्तान से सटी 202 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 284 किलोमीटर की एलओसी पर करीब हर आधे किलोमीटर के बाद पाकिस्तान की पोस्ट बनी हुई है. जबकि तकरीबन हर 1 किलोमीटर पर पाकिस्तान की एक ऑब्जरवेशन पोस्ट होती है. भारत पाकिस्तान सीमा पर इस साल अब तक 2000 से अधिक बार युद्धविराम उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की नाकाम कोशिशों के बाद अब भारत के खिलाफ ड्रोन वाली साजिश रच रहा है.

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो अब पाकिस्तान जम्मू में पाकिस्तान से सटी एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन का इस्तेमाल कर अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देने की फिराक में है. पाकिस्तान सीमा से सटी अपनी पोस्ट्स और ऑब्जरवेशन टावर्स से ड्रोन उड़ा कर न केवल भारत में हथियार भेजने की कोशिश कर रहा है बल्कि वो कैमरा से लैस ड्रोन उड़ा कर सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षाबलों से अहम जानकारिया भी जुटा रहा है.

हाल ही में भारत ने मार गिराया था ड्रोन इसी महीने की 20 तारीख को बीएसएफ ने जम्मू के कठुआ जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया था, जो हथियार लेकर भारत की सीमा में घुस आया था. इसके बाद बीएसएफ ने सीमा पर न केवल घुसपैठ रोकने के लिए बल्कि पाकिस्तान की तरफ से रची जा रही इस आसमानी साजिश पर नजर रखने के लिए गश्त बड़ा दी. इसके साथ ही बीएसएफ के जवान अपनी ऑब्जरवेशन टावरों से भी पाकिस्तान की हर नापाक साजिश पर नजर बनाए हुए हैं.

जम्मू में अंतराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ का दावा है कि वो पाकिस्तान की इस नई आसमानी साजिश से परिचित है और इससे निपटने के लिए बीएसएफ के जवान पूरी तरह से तैयार हैं. पाकिस्तान की हर नापाक हरकत पर नजर रखने के लिए बीएसएफ अपने जवानों के साथ साथ आधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

J&K: पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget