एक्सप्लोरर

पाक की 'नापाक' हरकत जारी, लगातार दूसरे दिन LoC पर दागे गोले, 10 हजार लोग प्रभावित

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन राजौरी जिले में एलओसी के पास के इलाकों में गोलाबारी की. इस गोलाबारी से 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले 1100 लोगों को वहां से निकाला गया.

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को नौशेरा इलाके में स्थित नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर और असैन्य इलाकों में मोर्टार दागे थे. शनिवार के के हमले में दो नागरिक मारे गए थे और तीन लोग घायल हो गए थे.

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तान के संघषर्विराम उल्लंघन के खिलाफ सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान जो कुछ कर रहा है, वह हर कोई जानता है. उसका न सिर्फ अभी शत्रुतापूर्ण रूख है बल्कि वह पिछले 70 साल से ऐसा कर रहा है. लेकिन अब यह अंतर है कि जिस तरह की जवाबी कार्रवाई भारत की ओर से की जा रही है वैसी दशकों से नहीं दिखी है और सीमा पर रह रहे लोग इस बात के गवाह हैं.’’

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह छह बजकर 45 मिनट से एक बार फिर छोटे हथियारों, 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टारों से अंधाधुंध गोलाबरी शुरू की है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना की चौकियां प्रभावी और मजबूत ढंग से जवाब दे रही हैं. गोलीबारी जारी है.’ राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पिछले दो दिनों से गोलीबारी हो रही है.

राजौरी के डिप्युटी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि राजौरी के चिटीबकरी इलाके में संघर्ष विराम के ताजा उल्लंघन की बात सामने आई है. उन्होंने कहा, ‘‘राजौरी के मंजाकोटे इलाके में भारी गोलीबारी सुबह छह बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई. सात से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं.’’ चौधरी ने कहा कि कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.

नौशेरा सेक्टर के 51 स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है, जबकि मंजाकोट और डूंगी क्षेत्रों के 36 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद किया गया है. 87 स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 4600 है.

चौधरी ने कहा कि गोलीबारी की इन घटनाओं से 2694 परिवारों के 10,042 लोग प्रभावित हुए हैं. इनमें तीन लोग मारे गए हैं, छह घायल हो गए और 65 मवेशी मारे गए और खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा 11, 13 और 14 मई की गोलीबारी में 45 मकान आंशिक तौर पर या बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. जिला प्रशासन ने मारे गए लोगों के परिजनों को एक एक लाख की तत्काल राहत राशि दी है साथ ही घायलों की भी अर्थिक सहायता की है.

पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद प्रशासन ने अब तक 298 परिवारों के 1114 लोगों को नौशेरा में बने पांच राहत शिविरों में पहुंचाया है. चौधरी ने कहा, ‘‘अधिकारियों और पुलिस ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हुए गोलाबारी से प्रभावित विभिन्न गांवों से 1110 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला और जिला प्रशासन द्वारा स्थापित विभिन्न शिविरों में पहुंचाया. इन शिविरों में राशन, भोजन पकाने, पेयजल, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार और रहने की उचित व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.’’ उन्होंने कहा कि अब तक तीन शिविरों का संचालन शुरू किया जा चुका है और प्रभावित गांवों से संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए 28 अन्य शिविरों को अधिसूचित कर दिया गया है.

शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, ‘‘घायलों को उपचार के लिए ले जाने के लिए छह एंबुलेंसों को लगाया गया है. नौशेरा में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट को लगाया गया है और एक यूनिट अग्रिम इलाकों में लगाई गई है.’’ राहत शिविर में सुविधाओं की व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के लगभग 120 अधिकारी लगाए गए हैं. समन्वय के लिए एसडीएम नौशेरा के दफ्तर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.

पिछले महीने सरकार ने कहा था कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पिछले एक साल में 268 बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया था. भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम नवंबर 2003 में लागू हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget