एक्सप्लोरर

गुस्ताखी: पाकिस्तान ने पीएम मोदी के विमान को अपना एयरस्पेस नहीं देने पर तोड़ दी परंपरा

पीएम मोदी 21 से 27 सितंबर के दौरान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. साथ ही वह ह्यूस्टन में प्रवासी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत करेंगे.

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को उसके एयर स्पेस से उड़ान भरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने इसी के साथ सालों से चली आ रही परंपरा तोड़ दी है. आईसीएओ (अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) के चैप्टर के मुताबिक, युद्ध के समय को छोड़कर किसी अन्य समय कोई देश अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल करने से किसी देश को मना नहीं कर सकता.

नियमित तौर पर दी जाती है हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की इजाजत

दरअसल पिछले दो सप्ताह में पाकिस्तान दो बार वीवीआईपी के विमान की विशेष उड़ान को अपने एयर स्पेस से उड़ान भरने से इनकार कर चुका है. इससे पहले इसी महीने पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के यूरोप के आधिकारिक दौरे के दौरान विमान एयर इंडिया को अपने एयर स्पेस से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी थी.

बता दें कि एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत किसी देश की तरफ से नियमित तौर पर दी जाती है. हालांकि सभी वीवीआईपी दौरे के लिए दूसरे देशों को उसके एयर स्पेस का इस्तेमाल किए जाने को लेकर सूचित करने की आवश्यकता होती है.

पाकिस्तान के इनकार के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘’पाकिस्तान को स्थापित अंतर्राष्ट्रीय परंपराओं से विचलित होने के अपने फैसले पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही उसे एकतरफा कार्रवाई करने को लेकर झूठा कारण बताने की अपनी पुरानी आदत पर दोबारा विचार करना चाहिए."

पाकिस्तान ने क्यों किया इनकार?

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ जाने के बीच पाकिस्तान ने यह फैसला लिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत की ओर से आग्रह किया गया था कि 20 सितम्बर को पीएम मोदी के विमान को पाकिस्तान के एयर स्पेस से होकर जर्मनी की तरफ उड़ान भरने की इजाजत दी जाए.

महमूद कुरैशी ने कहा, "कश्मीर और भारत के रुख को ध्यान में रखते हुए और मानवाधिकार का उल्लंघन के मामले को देखते हुए हमने उड़ान भरने की इजाजत नहीं देने का फैसला लिया है. इस फैसले की सूचना भारतीय उच्चायोग को दे दी गई है."

21 से 27 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी 21 से 27 सितंबर के दौरान अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. साथ ही वह ह्यूस्टन में प्रवासी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है.

यह भी पढें-

मुंबई और उससे सटे इलाकों में आज भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी का एलान

स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जानें क्या है विमान की खासियत

Pro Kabaddi League 2019: यू मुंबा ने यूपी योद्धा को हराया, अब प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ

कैबिनेट का ई-सिगरेट पर पूरी तरह पाबन्दी लगाने का फ़ैसला, नियम तोड़ने पर 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...
संसद में हंगामे पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- विरोध करें, लेकिन...

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget