एक्सप्लोरर
भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव से पत्नी को मिलने की दी इजाजत
ये फैसला ऐसे वक्त में आया है कि जब भारत और अमेरिका की दोस्ती बढ़ रही है. वहीं पाकिस्तान को अमेरिका लगातार फटकार लगा रहा है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में भारत की बड़ी जीत हुई है. पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी को कुलभूषण से मिलने की इजाजत दी है. पाकिस्तान ने कहा है कि ये अनुमति मानवीय आधार पर दी है पर सच ये है कि पाकिस्तान खुद को पाक-साफ दिखाना चाहता है.
कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना के कोर्ट ने अप्रैल में जासूसी और आतंकवाद के मुद्दे पर दोषी मानते हुए फांसी की सजा दी थी. सिर्फ इतना ही नहीं कुलभूषण को अपना पक्ष रखने या परिवार को उससे मिलने का मौका भी पाकिस्तान नहीं दे रहा था. भारत की अपील पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कुलभूषण की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी.
जाधव ने 22 जून को पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के सामने दया याचिका डाली थी जिस पर फैसला अभी बाकी है. पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को बलूचिस्तान से 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. जबकि भारत सरकार का दावा है कि कुलभूषण जाधव पूर्व नेवी अफसर है जो ईरान में काम से गया था. लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसे ईरान से अगवा करवा लिया था. ये फैसला ऐसे वक्त में आया है कि जब भारत और अमेरिका की दोस्ती बढ़ रही है. वहीं पाकिस्तान को अमेरिका लगातार फटकार लगा रहा है. आज ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत के विकास और पीएम मोदी के काम की तारीफ की है. वहीं पेंटागन में अमेरिका के रक्षा मंत्री ने जिम मैटिस ने ऐलान किया है कि वो इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित पहनगार ना बनी रहे. मैटिस ने एलान किया कि वो नैटो सदस्यों के साथ मिलकर आतंकवादियों की कमर तोड़ने पर काम कर रहे हैं.और पढ़ें






















