एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन प्लांट घोटाला मामले में एक आरोपी गिरफ्तारी, बीएमसी को 6 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप

Mumbai Police: कोविड काल के दौरान बीएमसी पर कई घोटाले के आरोप लगे हैं. गिरफ्तारी से पहले आरोपी से लगातार आठ घंटे तक पूछताछ की गई. बीएमसी पर लगे घोटालों की ईडी भी जांच कर रही है.

Oxygen Plant Scam Case: कोरोना काल के दौरान बीएमसी पर कई घोटालों के आरोप लगे चुके हैं. इसी कड़ी में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कांट्रेक्टर रोमिन छेड़ा को गिरफ्तार किया है. इसस पहले रेमिन छेड़ा से गुरुवार (23 नवंबर) को लगातार आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी. छेड़ा के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार (21 नवंबर) की रात नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था.

ऑक्सीजन प्लांट घोटाला मामले में पहली गिरफ्तारी

रेमिन छेड़ा पर बीएमसी को 6 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. दरअसल ईओडब्ल्यू कोविड काल में हुए कथित ऑक्सीजन प्लांट घोटाले मामले की जांच कर रही है. इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इसे उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का करीबी बताया था.

इससे पहले कोविड काल के दौरान बीएमसी पर बॉडी बैग घोटाला, जंबो कॉविड सेंटर घोटाला, खिचड़ी घोटाला और रेमडेसिवीर घोटाले का आरोप लग चुका है. ईओडब्ल्यू से लेकर ईडी तक इन घोटालों की जांच में जुटी हुई है.

बीएमसी ने कहां किया कितना खर्च 

एक आरटीआई कार्यकर्ता ने भी बीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. जिसमें कहा गया कि बीएमस ने कोविड महामारी के दौरान खर्च किए गए चार हजार करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दिया. हालांकि बीएमसी ने इसे झूठा आरोप बताया था. 

कोरोना महामारी के दौरान कोविड सेंटर के लिए 1,466 करोड़ रुपये,  मुंबई के 24 वार्डों में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 1,245 करोड़ रुपये खर्च किये गए. नायर, कूपर सहित दूसरे अन्य अस्पतालों के लिए 197.07 करोड़ रुपये और स्पेशलाइज्ड अस्पतालों के लिए 25.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए. वहीं मल्टी स्पेशि‍यलिटी अस्पतालो पर 89.70 रुपये खर्च किए गए.

बीएमसी पर आरोप लगा था कि उसने कोविड सेंटर को चलाने और चिकित्सा संबंधि सेवाएं देने के लिए गैर-पारदर्शी तरीके से ठेका दिया था.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निलंबन मामले पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने सभापति से मांगी माफी, सुनवाई 1 दिसंबर तक लिए टली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget