एक्सप्लोरर

अगर पाकिस्तान ने फिर किया अटैक तो कैसे निपटेगा भारत? S-400 के लिए उठाया ऐसा कदम सुनकर उड़ जाएंगे चीन के होश

India S-400: IAF भविष्य में ऐसी किसी भी  कोशिश को विफल करने के लिए S-400 सिस्टम के चारों ओर एक और सुरक्षा परत जोड़ने की योजना बना रही है.

India S-400: पाकिस्तान की ओर से हाल ही में भारत की अत्याधुनिक S-400 ट्रायंफ वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) अपनी वायु रक्षा संरचना को और अधिक सुदृढ़ करने में जुट गई है. पाकिस्तान ने इस हमले में चीन से मिली CM-400AKG सुपरसोनिक मिसाइल का उपयोग किया था, लेकिन भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस खतरे को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. अब IAF भविष्य में ऐसी किसी भी  कोशिश को विफल करने के लिए S-400 सिस्टम के चारों ओर एक और सुरक्षा परत जोड़ने की योजना बना रही है, जिसमें ट्रक-आधारित वेरी शॉर्ट रेंज या क्विक रिएक्शन सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम को तैनात किया जा सकता है. 

S-400: भारत का 'सुदर्शन चक्र'
पाकिस्तान को जवाब देने के दौरानS-400 खूब चर्चा में रहा. S-400 को भारत का “सुदर्शन चक्र” भी कहा जाता है. यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली है, जो 400 किलोमीटर तक के हवाई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. यह लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे खतरों को भी नष्ट कर सकती है. पाकिस्तान ने JF-17 थंडर फाइटर जेट से दागी गई CM-400AKG मिसाइल से इस प्रणाली को निशाना बनाने का प्रयास किया था, जिसे भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया. बताया जा रहा है कि एक पुरानी रूसी प्रणाली ने इस मिसाइल को इंटरसेप्ट किया.

पाकिस्तान की मिसाइल क्यों हुई फेल?
IAF के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, CM-400AKG असफल रही क्योंकि यह  एक एंटी-शिप मिसाइल है. इसे जमीन पर हमले के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है, लेकिन यह न तो एंटी-रेडिएशन मिसाइल है और न ही कोई SEAD (Suppression of Enemy Air Defense) हथियार.” अधिकारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अब चीन से हाइपरसोनिक मिसाइल लेने की कोशिश कर सकता है ताकि भविष्य में भारत की एडवांस प्रणाली को चुनौती दी जा सके.

VL-SRSAM और QRSAM से बढ़ेगी सुरक्षा
IAF अब S-400 की सुरक्षा के लिए VL-SRSAM या QRSAM जैसी त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल प्रणालियों के अधिग्रहण की योजना बना रही है. डीआरडीओ द्वारा विकसित VL-SRSAM प्रणाली 80 किमी तक की दूरी तक लड़ाकू विमान, ड्रोन और सी-स्किमिंग मिसाइल जैसे लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. इसमें 360 डिग्री कवर और सक्रिय रडार होमिंग तकनीक है.

QRSAM की खासियत
इसकी रेंज 25–30 किमी है और यह उन्नत AESA रडार से लैस है. यह निम्न ऊंचाई वाले, तेज गति के लक्ष्यों के विरुद्ध तुरंत रिएक्ट कर सकता है. दोनों प्रणालियां नेटवर्क-केंद्रित हैं और इन्हें IAF के मौजूदा वायु रक्षा नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, जिससे S-400 की चारों ओर से सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.

IAF की बहु-स्तरीय वायु सुरक्षा रणनीति
भारतीय वायुसेना की बहु-स्तरीय रक्षा प्रणाली में S-400 के अलावा आकाश, बराक-8, और प्रोजेक्ट कुशा जैसी स्वदेशी प्रणालियां शामिल हैं. हालिया झड़पों में इन प्रणालियों ने मिलकर दुश्मन की मिसाइल को विफल कर दिया. S-400 की रडार प्रणालियां - 91N6E 'बिग बर्ड' और 92N6E 'ग्रेव स्टोन'  ने लक्ष्य को समय रहते ट्रैक कर नष्ट कर दिया.

आत्मनिर्भर भारत और भविष्य की तैयारी
VL-SRSAM और QRSAM दोनों DRDO द्वारा विकसित की गई हैं, जिससे भारत की विदेशी हथियारों पर निर्भरता घटेगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. इन प्रणालियों का S-400 के साथ एकीकरण भारतीय वायुसेना के सतर्क और सक्रिय रक्षा दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो पाकिस्तान और चीन की बढ़ती रणनीतिक चुनौतियों के जवाब में अपनी तैयारियों को लगातार अपग्रेड कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget