एक्सप्लोरर

'BJP दिखावे के लिए करती है धार्मिक शख्सियतों के अपमान की निंदा', उमर अब्दुल्ला का तीखा हमला

National Conference Slams BJP: पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए कहा कि BJP की ओर से किसी भी धार्मिक शख्सियत के अपमान की अचानक निंदा करना केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखाने के लिए है.

National Conference on BJP Action: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि बीजेपी (BJP) किसी भी धार्मिक शख्सियत के अपमान की निंदा केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखाने के लिए करती है और उसे देश में मुसलमानों की भावनाओं के आहत होने से कोई लेना-देना नहीं है. उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब BJP पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी के कारण उपजे विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही है. 

BJP का कहना है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘BJP की ओर से किसी भी धार्मिक शख्सियत के अपमान की अचानक निंदा करना केवल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखाने के लिए है. वास्तव में BJP को देश में मुसलमानों की भावनाओं के आहत होने से कोई लेना-देना नहीं है.’

ये भी पढ़ें- BJP Suspended Nupur Sharma: पार्टी से सस्पेंड होने के बाद ये बोलीं नुपुर शर्मा, नवीन जिंदल ने कहा- जान को खतरा

बीजेपी ने नुपुर शर्मा को किया निष्कासित

BJP महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा है कि पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है जो किसी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने अथवा उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती है. BJP ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया. शर्मा के बयान का मुस्लिम समुदाय ने भारी विरोध किया था.

पार्टी को ऐसा कोई भी बयान स्वीकार नहीं

नूपुर शर्मा के बयान से उपजे विवाद के बीच BJP महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकार्य नहीं है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए. BJP की अनुशासनात्मक समिति की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया कि शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की राय के विपरीत जाकर विचार प्रस्तुत किए हैं, जो कि इसके संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है.

नवीन जिंदल को भी पार्टी से निकाला

पार्टी ने BJP की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया. नूपुर शर्मा के निलंबन और जिंदल के BJP से निष्कासन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘इस मामले में अरब देशों की प्रतिक्रिया सरकार को वास्तव में चुभ गई होगी. इसलिए यह कदम उठाया गया है.’ जिंदल ने कहा है कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

ये भी पढ़ें: RBI MPC: कल शुरू होगी मौद्रिक समीक्षा की बैठक, रेपो रेट्स में होगा इजाफा! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget