एक्सप्लोरर

ओडिशा: सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग कब बुझेगी? राज्य सरकार ने भेजा उच्च स्तरीय दल

सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग पर काबू पाने के लिए ओड़िसा सरकार ने एक उच्च स्तरीय दल मौके पर भेजा है. 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे राष्ट्रीय उद्यान में एक सप्ताह से आग लगी हुई है.

भुवनेश्वर: मयूरभंज जिले के सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग बेकाबू होती जा रही है. स्थिति पर नियंत्रण और जांच करने के लिए ओड़िशा सरकार ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय दल भेजा है. वन एवं पर्यावरण मंत्री बी के अरूखा ने कहा कि उच्च स्तरीय दल की अगुवाई प्रधान वन मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) करेंगे.

सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग कब बुझेगी? 

मंत्री ने कहा, "मैंने पीसीसीएफ (वन्यजीव) को आग के कारणों का पता लगाने, उस पर काबू पाने और मामले की पड़ताल करने का आदेश दिया है." आग की लपटें एक जगह से दूसरी जगह लगातार फैल रही हैं. 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे राष्ट्रीय उद्यान में लगी आग पहले ही बेटानोटी, रसगोविंदपुर और मोरादा क्षेत्र में फैल चुकी है, जिससे बाघों समेत वन्यजीवों की जिंदगी खतरे में आ गई है और बड़ी संख्या में औषधीय वृक्ष और अन्य पेड़-पौधे जल चुके हैं. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर स्थिति पर पहले ही चिंता जता चुके हैं. गौरतलब है कि जंगल में एक सप्ताह से लगी आग अब नए क्षेत्रों में फैल रही है.

 काबू पाने के लिए सरकार ने भेजा उच्च स्तरीय दल 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के काम में 250 वन रक्षक और स्थानीय वॉलेंटियर के अलावा 1 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है. इसके अलावा, 240 ब्लोअर और फायर टेंडर समेत 40 दमकल की गाड़ियों को ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्दी गर्मी के आगमन से अप्रत्याशित सूखा आग लगने की वजह बना. स्थिति की समीक्षा करनेवाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जानकारी दी गई थी कि आग काबू में है और वन्यजीव और बड़े पेड़ों को हानि नहीं पहुंचने की रिपोर्ट मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि  सिमिलीपाल अमूल्य प्रकृति का खजाना न सिर्फ ओड़िशा और भारत के लिए है बल्कि दुनिया के लिए भी है और जंगल को बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं.

Bihar Crime: BJP विधायक बोले- यूपी की तर्ज पर पलटाएंगे गाड़ी, JDU MLA ने भी कहा- सीधा मारेंगे गोली

अहमदाबाद के पोल्ट्री फॉर्म में मिले बर्ड फ्लू के केस, प्रशासन ने मीट, चिकन और अंडे की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget