एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा के अस्पतालों में युद्ध जैसे हालात, घायलों की लगी कतार, स्कूल बना अस्थायी मुर्दाघर

Balasore Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के बाद अस्पतालों के अंदर का मंजर भयावह है. यहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष चल रहा है.

Coromandel Express Derail: ओडिशा के बालासोर में हुई तीन ट्रेनों की टक्कर के बाद का मंजर बहुत भयावह है. हर तरफ अपनों की खोज और घायलों के इलाज लिए चीख-पुकार का माहौल है. बालासोर के अस्पतालों में डॉक्टर घायल लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

दरअसल, ओडिशा के बालासोर का सरकारी जिला अस्पताल शनिवार को एक युद्ध क्षेत्र के जैसा दिखाई दे रहा था. अस्पताल का कॉरिडोर (गलियारा) स्ट्रेचर पर पड़े घायलों से भर गया, कॉरिडोर से लेकर अस्पताल के बाहर तक लोगों की भीड़ दिखी. घायल यात्रियों का इलाज के लिए यहां तांता लगा हुआ है.

बहादुरी से लड़ रहे मेडिकल कर्मचारी 
शुक्रवार (2 जून) की रात बालासोर जिले में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद से खबर लिखे जाने तक 288 लोग जान गंवा चुके हैं. करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं. कई घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है. डॉक्टर और मेडिकल कर्मचारी अफरातफरी के बीच लोगों की जान बचाने के लिए बहादुरी से लड़ रहे हैं. खबरों के मुताबिक, शुक्रवार की दुर्घटना के बाद 500 से ज्यादा घायलों को बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

जीवन बचाने के लिए हर संभव कोशिश
मेडिकल कर्मचारी घायल यात्रियों का जीवन बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इंडिया टूडे के अनुसार अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा घायल यात्रियों के इलाज के लिए अतिरिक्त बिस्तर जोड़े गए हैं. इसके अलावा घायलों को बालासोर, सोरो, भद्रक, जाजपुर और कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया है.

स्कूल बना अस्थायी मुर्दाघर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा में स्थिती कितना भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के बहानगा गांव में, एक दशक पुराने हाई स्कूल को अस्थायी मुर्दाघर में बदल दिया गया है. दरअसल, ट्रेन त्रासदी में मरने वालों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ती गई, दिनभर लाशों को बाहर निकालने के बाद उन्हें सुरक्षित जगह रखने की चुनौती अधिकारियों के सामने आ गई. ऐसे में अधिकारियों ने घटनास्थल से 300 मीटर दूर एक स्कूल को शवों को रखने के लिए चुना. 

जीवन में कभी ऐसी अराजकता नहीं देखी- डॉक्टर
बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "मैं कई दशकों से इस पेशे में हूं, लेकिन मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी अराजकता नहीं देखी... अचानक, 251 घायल लोगों को हमारे अस्पताल में ले आया गया और हम इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे. हमारे कर्मचारियों ने पूरी रात काम किया और सभी को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की."

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: बोगी में थे एक साथ, बेटे की मौत पर छलका पिता का दर्द, कहा- अपने हाथों से उठाई उसकी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget