एक्सप्लोरर

ओडिशा: NSUI अध्यक्ष उदित प्रधान बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, कांग्रेस ने किया निलंबित

Odisha News: ओडिशा में कांग्रेस छात्र शाखा के अध्यक्ष उदित प्रधान के खिलाफ बलात्कार के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने उदित को गिरफ्तार कर लिया है.

ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के अध्यक्ष उदित प्रधान को भुवनेश्वर में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 
इस गिरफ्तारी से कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई है, जो ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सत्तारूढ़ बीजद सरकार की आलोचना करने में मुखर रही है. 

रविवार (20 जुलाई, 2025) की शाम को मंचेश्वर थाने में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 मार्च को उसके दो दोस्त, एक युवक और एक युवती ने उसे घूमने चलने को कहा. सभी एक गाड़ी में मास्टरकैंटीन चौक गए. वहां उन्हें एक युवक मिला, जिसने अपने आप को उदित प्रधान बताया. उसके बाद सभी मिलकर मंचेश्वर इलाके में टाऊनहाउस होटल गए. 

कोल्डड्रिंक पीते ही लड़की की तबीयत हुई खराब

शिकायत में आगे कहा गया कि होटल जाने के बाद लड़की को शराब पीने को उसके दोस्तों ने कहा, लेकिन जब लड़की ने मना किया तो उसे कोल्डड्रिंक दिया गया. कोल्डड्रिंक पीने के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई.

लड़की ने जब उदित को कहा कि तबीयत खराब होने की वजह से उसे घर जाना है तो उदित ने उसे जाने नहीं दिया और उदित ने कहा कि सभी साथ मिलकर जल्द ही घर चले जाएंगे. उसके कुछ देर बाद लड़की आधे घंटे तक बेहोश हो गई. जब लड़की को होश आया तो उसने देखा कि उदित उसके पास लेटा हुआ था. 

कुछ दिनों तक चुप रही लड़की

शिकायत के अनुसार, लड़की को शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. जब लड़की ने उदित से इस बारे में पूछा तो उदित ने उसे डराया और धमकाया, जिसके बाद लड़की डर कर घर चली गई. कई दिनों तक लड़की डर के साए में जीने को मजबूर रही और रविवार को लड़की ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उदित को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मंचेश्वर थाने में इस मामले को लेकर गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है. उदित प्रधान के खिलाफ धारा 64(1), 419, 123, 296, 74, 351(2) लगाई गई. लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और सोमवार (21 जुलाई, 2025) को उसका मेडिकल किया जाएगा. आज पीड़िता का स्टेटमेंट कोर्ट में लिया जाएगा.

भाजपा वे कांग्रेस पर बोला हमला

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पंडा ने कहा, 'भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उदित प्रधान को गिरफ्तार किया जा चुका है. 27 मई, 2024 को उदित प्रधान को खंडगिरि पुलिस ने अपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ मर्डर, डकैती और क्रिमिनल इंटिमिडेशन जैसे कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं. इन मामलों की वजह से उदित जेल भी गया था. इन मामलों के बावजूद 13 अगस्त, 2024 को उदित प्रधान को NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. 

अभिलाष पंडा ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करते हैं. क्या अब कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष को निलंबित करेगी? सिर्फ उदित को सस्पेंड करके कांग्रेस अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती. इस बीच ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) ने मामले की जांच करने और ओपीसीसी को रिपोर्ट सौंपने के लिए सस्मिता बेहरा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया.

कांग्रेस की छात्र शाखा ने भी लिया एक्शन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए, एनएसयूआई ओडिशा के अध्यक्ष उदित प्रधान को उनके खिलाफ बलात्कार के आरोप के बाद निलंबित कर दिया.

(रजनीकांत की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget