एक्सप्लोरर

अब WhatsApp पर मैसेज या ऑडियो भेजकर मिलेंगी सरकारी सुविधाएं, इस राज्य ने किया बड़ा ऐलान

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम ने घोषणा की कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) सेवाओं को भी व्हाट्सएप गवर्नेंस प्रणाली में शामिल किया जाएगा.

Digital Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, जो अपनी तकनीकी कामकाज के लिए जाने जाते हैं और जिनको हैदराबाद में साइबर क्रांति का जनक भी कहा जाता है ने अब आंध्र प्रदेश में एक अनोखी सेवा शुरू की है. लोग अपने फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से मेसेज या ऑडियो मैसेज भेजकर सरकारी सुविधाएं पा सकते है.

मुख्यमंत्री नायडू ने मंत्रियों और सचिवों के सम्मेलन में अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की सभी सरकारी सेवाएं जल्द ही व्हाट्सएप के माध्यम से सुलभ कराई जाएं, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने बैंक एंड सिस्टम को मजबूत करें और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दें.

व्हाट्सएप पर TTD सेवाएं भी होंगी उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) सेवाओं को भी व्हाट्सएप गवर्नेंस प्रणाली में शामिल किया जाएगा. इससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन टिकट, आरती बुकिंग, आवास सुविधाओं, जैसी सेवाओं का लाभ व्हाट्सएप पर ले सकेंगे. इसके अलावा, सीएम नायडू ने कहा कि रेलवे टिकट बुकिंग को व्हाट्सएप के माध्यम से संभव बनाने के लिए केंद्र सरकार से चर्चा की जाएगी. मूवी टिकट बुकिंग, जैसी सेवाओं को भी इस सिस्टम में जोड़ा जा सकता है.

व्हाट्सएप गवर्नेंस: 500 सेवाओं तक विस्तार का लक्ष्य

वर्तमान में 161 सेवाएं व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध हैं, लेकिन सीएम नायडू ने अगले 45 दिनों में इसे 500 सेवाओं तक विस्तारित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा आगामी तीन से छह महीनों में सभी सरकारी सेवाओं को व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वो सिस्टम को इतना सहज बनाए नागरिक सिर्फ एक QR कोड स्कैन करें या बिल नंबर दर्ज करें और सेवा मोबाइल से ही सुलभ और सरल स्वचालित रूप से पूरी हो जाए. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि APSRTC बसों की GPS ट्रैकिंग व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोग अपनी बस की लाइव लोकेशन देख सकें.

व्हाट्सएप के जरिए सरकार को मिलेगी जनता की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने व्हाट्सएप गवर्नेंस के माध्यम से जनता की राय लेने की योजना भी साझा की. उन्होंने कहा कि सरकार इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग नीतियों पर फीडबैक प्राप्त करने और शासन में सुधार के लिए करेगी. उन्होंने साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए IT विभाग को डेटा सुरक्षा की निगरानी करने को कहा.

व्हाट्सएप गवर्नेंस - एक हफ्ते में 2.64 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन

व्हाट्सएप गवर्नेंस की शुरुआत के बाद इसे जनता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. केवल एक सप्ताह (4 फरवरी से 11 फरवरी) में कुल 2,64,555 लेन-देन व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज किए गए. इनमें से:
41 फीसदी (1,10,761) वित्तीय लेन-देन थे और 43.1फीसदी (1,14,119) सूचनाओं से जुड़े अनुरोध थे. वहीं 54.73 लाख रुपयों का सरकारी राजस्व सिर्फ व्हाट्सएप लेन-देन के माध्यम से एक हफ्ते में प्राप्त हुआ. शिक्षा विभाग ने सबसे अधिक 82,938 लेन-देन दर्ज किए. हालांकि, 35 फीसदी लेन-देन सर्वर की धीमी गति के कारण असफल रहे. RTGS CEO के. दिनेश कुमार ने विभागों से सर्वर क्षमता बढ़ाने की अपील की ताकि व्हाट्सएप गवर्नेंस को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें- Work Frome Home: 'इस राज्य में महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम', खुद मुख्यमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget