एक्सप्लोरर

28 साल पुराने अपहरण-हत्या केस में पुलिस से भागते फिर रहे हैं पंजाब के पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी

29 अगस्त 1991 को उग्रवादियों ने सैनी के क़ाफ़िले को रिमोट कोंट्रोल्ड बम से उड़ा दिया. सैनी धमाके का शिकार हुई बुलेटप्रूफ़ एम्बेसडर कार में सवार थे और बाल-बाल बचे थे.

पंजाब में इन दिनों पूर्व डीजीपी के पीछे वही पुलिस पड़ी हुई है जो कभी उनके इशारों पर काम करती थी. पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई है. इसी साल 28 अगस्त को चंडीगढ़ में सुमेध सिंह सैनी की कोठी पर पंजाब पुलिस ने छापा मारा था. लेकिन सैनी हाथ नहीं आए.

आखिर क्यों पूर्व डीजीपी को तलाश रही है पंजाब पुलिस सुमेध सिंह सैनी को पंजाब पुलिस 28 साल पुराने एक अपहरण और हत्या के केस में ढूंढ रही है. 1991 में चंडीगढ़ के एसएसपी सैनी आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए थे. इस मामले की जांच में पुलिस ने मोहाली के बलवंत सिंह मुलतानी को गिरफ्तार किया था. कोर्ट से रिमांड लेने के बाद पुलिस ने मुलतानी को भगोड़ा घोषित कर दिया था. 1991 की इस घटना पर मुलतानी के भाई की शिकायत पर इसी साल मई में अपहरण की एएफआईआर दर्ज कराई थी.

सरकारी गवाहों का आरोप है कि पुलिस रिमांड में टॉर्चर से बलवंत सिंह मुलतानी की मौत हो गई थी. बाद में पंजाब पुलिस ने अपहरण के केस में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी. इस केस में पहले मोहाली कोर्ट और फिर हाईकोर्ट से सुमेध सिंह सैनी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. तब से पंजाब पुलिस सेनी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापे मारी कर चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं लगे.

क्या FIR राजनीति बदला है? सुमेध सिंह सैनी ने साल 2007 में अमरिंदर सिंह, उनके बेटे रनिंदर सिंह और उनके करीबियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. 2007 में अमरिंदर की सत्ता जाने के बाद प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री बनते ही सुमेध सिंह सैनी को विजिलेंस का चीफ डायरेक्टर बनाया था. सैनी ने 1500 करोड़ के लुधियाना सिटी सेंटर स्कैम और अमृतसर लैंड स्कैम में अमरिंदर सिंह को चार्जशीट किया था.

सैनी कभी अमरिंदर सिंह के घुट में भी हुआ करते थे. लेकिन सैनी के वकीलों का आरोप है कि कैप्टन सरकार राजनीति बदले की भावना से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें- खराब रिश्तों से भारत में चीनी निवेश पर पड़ा असर, 3 साल में आधे से ज्यादा की कमी प्याज के निर्यात पर सरकार ने लगाया बैन, बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया है फैसला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget