एक्सप्लोरर

खराब रिश्तों से भारत में चीनी निवेश पर पड़ा असर, 3 साल में आधे से ज्यादा की कमी

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2019-20 में चीन से भारत में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भारी कमी आई है. 2017-18 में 350.22 मिलियन डॉलर था.

नई दिल्ली: भारत से खराब हुए रिश्तों का असर चीनी कंपनियों के निवेश पर भी पड़ा है. पिछले तीन वर्षों के दौरान चीनी कंपनियों के भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भारी कमी आई है. इसका खुलासा वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सोमवार को लोकसभा में हुए एक सवाल के लिखित में दिए जवाब से हुआ है. जवाब के मुताबिक, 2017-18 में जहां 350 मिलियन डॉलर चीनी एफडीआई भारत हुआ था, वहीं 2019-20 में यह घटकर आधे से भी कम 163.77 मिलियन डॉलर हो गया है.

राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने दी ये जानकारी दरअसल, लोकसभा सांसद एकेपी चिनराज और एस जगतरक्षकन ने वित्तमंत्री से पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कुल चीनी कंपनियों के निवेश के बारे में सवाल पूछा था. इस सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले तीन वित्तवर्ष में चीनी कंपनियों की एफडीआई का ब्यौरा दिया.

उन्होंने बताया कि 2017-18 में 350.22 मिलियन डॉलर की एफडीआई भारत को मिली, वहीं अगले साल घटकर 2018-19 में 229.0 मिलियन डॉलर हो गई. जबकि 2019-20 में चीन से भारत में आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भारी कमी आई. इस वर्ष सिर्फ 163.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ.

चीनी फर्म को भारत में निवेश करने की अनुमति पर भी बोले अनुराग ठाकुर सांसदों ने यह भी पूछा था कि क्या सरकार का किसी भी चीनी फर्म को भारत में निवेश करने की अनुमति नहीं देने का विचार है? इस पर वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखित जवाब में ऐसी किसी बात से इन्कार किया.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण भारतीय कंपनियों के टेकओवर व अधिग्रहण के अवसरों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रेस नोट 3,2020 जारी किया है. उन क्षेत्रों और गतिविधियों जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है, को छोड़कर एफडीआई नीति के तहत कोई गैर निवासी इकाई भारत में निवेश कर सकती है.

दिल्ली: झुग्गी बस्ती वालों के समर्थन में 'आप', कहा- उन्हें विस्थापित नहीं होने देंगे आप सांसद संजय सिंह ने कहा- योगी आदित्यनाथ को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: CJP का मुंबई में प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर से नेहा बोरा समेत हिरासत में 700 लोग
LIVE: CJP का मुंबई में प्रदर्शन शुरू, जंतर-मंतर से नेहा बोरा समेत हिरासत में 700 लोग
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
‘13.3 करोड़ वोटरों के नाम कैसे हटे? ज्ञानेश कुमार पर बरसे चिदंबरम
‘13.3 करोड़ वोटरों के नाम कैसे हटे? ज्ञानेश कुमार पर बरसे चिदंबरम
गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारियों को धमकी, दुबई से आती थी कॉल
गोल्डी बराड़ के नाम पर कारोबारियों को धमकी, दुबई से आती थी कॉल

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
कैप्टन स्मित की दुनिया ने की तारीफ, राहुल की क्यों चुप्पी? BJP ने उठाए सवाल
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget