एक्सप्लोरर

नोएडा: बच्चों को स्कूल भेजने से अभी भी घबरा रहे हैं पेरेंटस, छठी से आठवीं कक्षा में 10 प्रतिशत ही दिखी अटेंडेंस

राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी स्कूलों को सुरक्षा नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया है. स्कूल छात्रों को भेजने का दबाव नहीं बना सकते लेकिन छात्रों को स्कूल भेजने का अंतिम फैसला उनके अभिभावकों का होगा.

कोरोना के चलते पिछले साल मार्च से बंद स्कूल अब धीरे धीरे खुल गए हैं. नोएडा में पिछले सप्ताह से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं. हालांकि अभी भी कई परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर मन नहीं बना पाए हैं. यहीं वजह है कि ज्यादातर स्कूलों में इस दौरान केवल 10 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति ही दर्ज की गयी. अभी इन कक्षाओं के छात्रों के लिए फिलहाल सप्ताह में दो दिन स्कूल खोले जा रहे हैं. दिशानिर्देशों के मुताबिक, छात्रों के स्कूल आने का फैसला पूरी तरह से उनके अभिभावकों के हाथ में है. लोग अपने बच्चों को लेकर अभी भी डरे हुए हैं, इसका असर स्कूलों की अटेंडेंस पर भी पड़ा है.

अभिभावकों का डर है कम अटेंडेंस की वजह 

नोएडा के एक स्कूल के अनुसार, "अभिभावकों की रजामंदी के बिना हम किसी भी छात्र को कक्षा में प्रवेश नहीं दे रहे हैं. साथ ही सभी पेरेंट्स से इस बात पर सहमति ली जा रही हैं कि यदि इस दौरान कोई छात्र बीमार पड़ता है, या उसे किसी तरह का इन्फ़ेक्शन होता है तो इसमें स्कूल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी." ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रेसिडेंट शिवानी जैन ने बताया कि, "हमने उन सभी स्कूलों का सर्वे किया है जो पिछले कुछ दिनों में खुले हैं. इस दौरान हमनें पाया है कि इन कक्षाओं में केवल 5-10 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति ही दर्ज की गयी है. स्कूल के टीचर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों को अभी कोविड वैक्सीन नहीं दी गयी है जिसके चलते कई अभिभावक अभी भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर घबरा रहे हैं."

कोविड के दिशानिर्देशों को लेकर सजग है स्कूल प्रशासन  

कई स्कूलों के अनुसार वो स्कूल प्रशासन और सभी टीचर कक्षाओं में कोविड के दिशानिर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करा रहे हैं. ये हम सभी के लिए सतर्क रहने और एहतियात बरतने का समय है. बच्चे वापस स्कूल आने से बहुत खुश हैं. गौरतलब है कि राज्य में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए भी स्कूल 1 मार्च से खुल सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

फिलहाल यूपी में नहीं होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, बजट सत्र के चलते टला

हंगामेदार रहेगा यूपी का बजट सत्र, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget