एक्सप्लोरर

फिलहाल यूपी में नहीं होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, बजट सत्र के चलते टला

बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया गया है. यूपी की योगी सरकार अपने 4 साल 19 मार्च को पूरे करने जा रही है.

लखनऊ: यूपी में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा. बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को टाल दिया गया है. अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होता तो इस बार 5 से 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती थी. जबकि चार से पांच लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती थी.

बजट सत्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा. इस बार के नवनिर्वाचित एमएलसी में से भी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद किसी को मंत्री पद मिल सकता था. लेकिन बजट सत्र शुरू होने के चलते अब मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल नहीं होगा. इसके अलावा 20 से 28 फरवरी तक पंचायत चुनाव की तैयारियों में सरकार के मंत्री और पदाधिकारी जुटेंगे. वहीं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक बजट सत्र चलेगा.

योगी सरकार 19 मार्च को पूरे करने जा रही है अपने 4 साल

आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार अपने 4 साल 19 मार्च को पूरे करने जा रही है. लेकिन इससे पहले योगी कैबिनेट का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होना था. दरअसल, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब पूर्व नौकरशाह और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी एके शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ली और फिर वह एमएलसी बन गए. उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा.

हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि अब जब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो उसमें एक या दो नाम ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शामिल किया जा सकता है. वहीं इस कैबिनेट विस्तार में एक महिला को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

यह भी पढ़ें-

सुहेलदेव के बहाने यूपी में राजभर वोटरों को सेट करने में जुटे PM मोदी और CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget