एक्सप्लोरर

Indigo फ्लाइट में क्यों टिशू पेपर से पसीना पोंछ रहे यात्री? कांग्रेस नेता ने बताई 90 मिनट की यात्रा की दर्द भरी कहानी

Amarinder Singh Raja Warring: कांग्रेस नेता अमरिंद सिंह राजा वारिंग ने बताया कि चंडीगढ़ से जयपुर जा रही फ्लाइट में एसी नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से 90 मिनट की यात्रा में लोगों की पसीने छूट गए.

Indigo Flight News: पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने शनिवार (5 अगस्त, 2023) को इंडिगो फ्लाइट की यात्रा को अपना सबसे भयावह अनुभव बताया है. उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से जयपुर जा रही फ्लाइट में एसी नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से 90 मिनट की यात्रा लोगों के लिए मुश्किल से भरी रही. अमरिंदर सिंह राजा ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें यात्री टिशू पेपर से पसीना पोंछते हुए नजर आ रहे हैं

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडिया इंडिगो की 6E7261 फ्लाइट का है. अमरिंद सिंह राजा ने बताया कि पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट चिलचिलाती धूप में लाइन में इंतजार करवाया गया और फिर बगैर एसी के ही फ्लाइट टेक-ऑफ हो गई.

पूरी यात्रा में परेशान होते रहे पैसेंजर्स
कांग्रेस नेता ने कहा कि फ्लाइट में टेक ऑफ करने और लैंडिंग करने तक एसी नहीं चला और पूरी यात्रा के दौरान यात्री परेशान होते रहे, लेकिन किसी ने भी इस मुद्दे पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा उलटा एयर होस्टेस बड़े आराम से लोगों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांट रही थीं. वीडियो में यात्री हवा करते हुए नजर आ रहे हैं. अमरिंदर सिंह राजा ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को ट्विटर पर टैग करते हुए यह वीडियो पोस्ट किया और सख्त एक्शन लेने की मांग की.

इंडिगो फ्लाइट में टेक्नीकल दिक्कत का तीसरा मामला
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट में टेक्नीकल खराबी का यह तीसरा मामला है. शुक्रवार को दिल्ली जा रही एक इंडिगो की ही फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी थी. फ्लाइट के टेक ऑफ करने के तीन मिनट बाद ही इंजन में खराबी के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी. सुबह 9.11 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उतारा गया था.

दिल्ली से रांची लौट रही एक और फ्लाइट में भी कोई टेक्नीकल दिक्कत आ गई थी. फ्लाइट के टेकऑफ करने के आधे घंटे बाद ही पायलट ने इसकी घोषणा की और बताया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:
Shatrughn Sinha: 'आने वाले दिनों में संसद में और तमाशा होगा', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछा- हिंसा पर PM चुप क्यों, संसद भी नहीं आ रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल में मदीना, आंख में काबा, इंशा अल्लाह समाजवादी पार्टी को...', TMC और अखिलेश पर जमकर बरसे ओवैसी
'दिल में मदीना, आंख में काबा, इंशा अल्लाह समाजवादी पार्टी को...', TMC और अखिलेश पर जमकर बरसे ओवैसी
Weather Today Update: 'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
बागी TMC सांसदों के NCPI में विलय पर बोले दिलीप घोष- नया दल बनाने से इनकी बातों को नहीं भूलेंगे लोग
बागी TMC सांसदों के NCPI में विलय पर बोले दिलीप घोष- नया दल बनाने से इनकी बातों को नहीं भूलेंगे लोग

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today Update: 'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
BAN vs AUS: बाइक जीतकर भी अपने पास नहीं रखी, कूपर कोनोली ने लिट्टन दास को क्यों दे दिया इनाम?
BAN vs AUS: बाइक जीतकर भी अपने पास नहीं रखी, कूपर कोनोली ने लिट्टन दास को क्यों दे दिया इनाम?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
Weekend Therapy Tips : वीकेंड पर कर लिए ये पांच काम, तो उतर जाएगी हफ्ते भर की थकान
वीकेंड पर कर लिए ये पांच काम, तो उतर जाएगी हफ्ते भर की थकान
Money Plant Tips: महीनों से रुकी है मनी प्लांट की ग्रोथ, इसे तेजी से घना और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये 5 काम
महीनों से रुकी है मनी प्लांट की ग्रोथ, इसे तेजी से घना और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये 5 काम
Embed widget