एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार का एलान- सरकारी खर्च पर होगा कोरोना के मरीज़ों का इलाज, मृतकों को मिलेगा 4 लाख का मुआवज़ा

नीतीश कुमार ने कहा कि यूपी और नेपाल में कोरोना के मरीज मिले हैं. बिहार में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है. व्यक्तिगत बचाव के लिए किसी से 2 मीटर की दूरी बनाए रखें.नीतीश कुमार ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के संभावित पीड़ितों को पटना के होटल पाटलिपुत्रा अशोक में रखा जाएगा .इसके लिए सरकार व्यवस्था कर रही है. बिहार नेपाल सीमा पर 49 पॉइंट पर चेकिंग हो रही है.

बिहार: कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा को संबोधित किया. कोरोना से उत्पन्न स्थिति में एक मत होने पर सभी विधायकों को सीएम ने बधाई दी. साथ ही उन्होंने एलान किया कि बिहार सरकार इस वायरस से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति को चार लाख का मुआवज़ा देगी और इलाज की सारा खर्च भी सरकार ही उठाएगी. नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से 148 से अधिक देश संक्रमित हैं. दुनिया मे 6 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. सामाजिक और आपसी दूरी से कोरोना को रोका जा सकता है.

नीतीश कुमार ने कहा कि यूपी और नेपाल में कोरोना के मरीज मिले हैं. बिहार में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है. व्यक्तिगत बचाव के लिए किसी से 2 मीटर की दूरी बनाए रखें. शादी, जन्मदिन, पार्टी, त्योहार के अवसर पर या किसी तरह की बैठक से बचा जाए. मास्क को लेकर विशेषज्ञों की राय है कि स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए मास्क का प्रयोग जरूरी नहीं. जो किसी तरह से संक्रमित हों या संक्रमित व्यक्ति का इलाज कर रहे हों, मास्क उनके लिए जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने बताया, "मास्क का प्रयोग 6-8 घंटे तक करना है और उसे या तो जला दें या मिट्टी के अंदर डाल दें. 31 मार्च तक सरकार ने स्कूल कालेज, जू, सिनेमा घर, सभी सरकारी आयोजनों को बंद कर दिया है. 100 अतिरिक्त वेंटिलेटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया है. कोरोना वायरस के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. मृत्यु होने पर 4 लाख मुआवजा दिया जाएगा. सरकारी कार्यालयों में एक दिन छोड़कर कर्मचारियों को बुलाया जाएगा." नीतीश कुमार ने जानकारी दी, "कोरोना वायरस के संभावित पीड़ितों को पटना के होटल पाटलिपुत्रा अशोक में रखा जाएगा .इसके लिए सरकार व्यवस्था कर रही है. बिहार नेपाल सीमा पर 49 पॉइंट पर चेकिंग हो रही है. नोवल कोरोना से संक्रमित मरीजों का खर्च मुख्यमंत्री सहायता कोष से वहन होगा. अगर किसी की इससे मृत्यु होती है, तो 4 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा."

नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. डरने की जरूरत नहीं, सजग और जागरूक रहने की जरूरत है. अच्छा है अपने यहां ये ना हो. अब एयरपोर्ट पर अधिकारी रहेंगे. हर आने वाले पर नज़र रहेगी. नीतीश ने कंहा कि विधान सभा का सत्र ज़रूर खत्म हो रहा है, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर आपस में मिलिए और सुझाव दीजिए. सभी जिलों में असामयिक वर्षा के कारण फसल की क्षति हुई है,आंकलन कर सभी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि दी जायेगी.

ये भी पढ़ें:

कोरोना पर चर्चा के बीच तेजस्वी ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- विपक्ष गाइड लाइन मानती है, लेकिन उनके मंत्री नहीं 

कैमिला कैबेलो के हवाना सॉन्ग का कोरोना वर्जन वायरल, आनंद महिंद्रा ने की लड़की की सराहना 

Coronavirus Live Updates: पुणे में अस्पताल से भागा संदिग्ध निकला पॉजिटिव, पुलिस ने घेराव कर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget