एक्सप्लोरर

निपाह वायरस का कहर जारी, केरल में अब तक 10 की मौत, सीएम ने कहा- सभी कदम उठा रही है सरकार

सूत्रों ने बताया कि मूसा की हालत बेहद गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है जबकि अन्य व्यक्ति का निपाह के लिए इलाज चल रहा है. मूसा के दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है. परिवार की एक अन्य महिला की भी वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: निपाह वायरस के कारण उत्तरी केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि दो अन्य लोगों के वायरस की चपेट में आने का संदेह है. उनकी मौत हो गई है. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि क्या उनकी मौत निपाह के कारण हुई.

सूत्रों ने बताया कि मूसा की हालत बेहद गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है जबकि अन्य व्यक्ति का निपाह के लिए इलाज चल रहा है. मूसा के दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है. परिवार की एक अन्य महिला की भी वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

116 लोगों को रखा गया अलग- थलग

सूत्रों ने बताया कि कुछ संक्रमित लोगों के संपर्क में आए कुल 116 लोगों को अलग-थलग रखा गया है. इनमें से 94 लोगों को उनके घरों में तथा 22 को विभिन्न अस्पतालों में रखा गया है. मल्ल्पुरम के 21 वर्षीय छात्र को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह हाल ही में कोझिकोड में अपने गृहनगर गया था.

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने इससे पहले दिन में संवाददाताओं को बताया कि निपाह वायरस के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को केरल में वायरस फैलने के बारे में सूचित किया गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि केंद्र इस समस्या से निपटने के लिए राज्य को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. दो व्यक्तियों की आज सुबह मृत्यु हो गई. उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मंत्री ने बताया कि नर्सिंग सहायक 28 वर्षीय लिनी की भी इस वायरस के संपर्क में आने के कारण कल मौत हो गई.

मुख्यमंत्री पि विजयन का बयान

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि राज्य सरकार निपाह वायरस से निपटने के लिए सभी कदम उठा रही है.उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर कहा, ‘‘एहतियात बरता जाए और सतर्क रहने की जरुरत है. हड़बड़ाने की जरुरत नहीं है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि वायरस के संबंध में सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया गया है जिससे खलबली पैदा हो रही है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होंने हर किसी से ऐसे अभियानों से दूर रहने का अनुरोध किया. इससे ना केवल हड़बड़ाहट पैदा होगी बल्कि यह केरल के हितों के भी खिलाफ है.

वायरस संक्रमण के परीक्षण के लिए 18 नमूने भेजे गए थे जिनमें से 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें से दस लोगों की मौत हो गई. शैलजा ने कहा कि अभी जिनेवा में मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें फोन किया और राज्य में हालात के बारे में पूछा तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया.

नेशनल सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल का एक विशेषज्ञ दल पहले ही केरल में है. मंत्री ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली का एक उच्च स्तरीय दल आज कोझीकोड मेडिकल कॉलेज आया और उसने डॉक्टरों को दिए प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
अयातुल्लाह खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget