एक्सप्लोरर

Indore News: भगवान गणेश की मूर्तियों को ट्रकों से अपमानजनक ढंग से तालाब में फेंकने पर FIR दर्ज, 9 निगम कर्मी हुए बर्खास्त

Indore News: इंदौर में गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने पर बवाल मचा हुआ है. जिसके बाद निगम ने अपने नौ कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है. वहीं पुलिस ने FIR भी दर्ज की.

Indore News: इंदौर नगर निगम (आईएमसी) की ओर से स्थानीय नागरिकों से विसर्जन के लिए एकत्र की गयी गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने को लेकर मचे बवाल के बाद मंगलवार को पुलिस ने FIR दर्ज की है.

इंदौर मे गणेश विसर्जन पर मचा बवाल

चंदन नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमसी के एक अफसर की शिकायत पर यह प्राथमिकी IPC की धारा 295-A (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जान-बूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत इस शहरी निकाय के नौ बर्खास्त कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज की गई है.

गणेश प्रतिमाओं को अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंका गया

आईएमसी की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से तालाब में फेंके जाने के मामले में सात अस्थायी कर्मियों की सेवाएं सोमवार को ही समाप्त कर दी गईं थीं और इसके बाद दो सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया. उन्होंने कहा, "भगवान गणेश की मूर्तियों को ट्रकों से तालाब में फेंके जाने से कई नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है."

सोशल मीडिया पर मिली IMC प्रशासन को तीखी आलोचना

पाल ने बताया कि इस घटना पर आईएमसी के एक क्षेत्रीय अधिकारी और एक कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित भी किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही फैल चुका है. इसमें ट्रकों पर सवार आईएमसी कर्मचारी गणेश प्रतिमाओं को एक तालाब में धड़ाधड़ फेंकते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर आक्रोशित नागरिक इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रशासन की तीखी आलोचना कर चुके हैं.

CM शिवराज सिंह चौहान ने भी जताई नाराजगी

इस बीच, इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने कहा, "यह घटना बेहद निंदनीय है. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है." गौरतलब है कि आईएमसी ने 10 दिवसीय गणेशोत्सव की समाप्ति पर रविवार को अनंत चतुर्दशी पर शहर में अलग-अलग जगहों पर विशेष केंद्र बनाकर गणेश प्रतिमाएं एकत्र की थीं ताकि तय जल स्त्रोतों में इनका सुव्यवस्थित विसर्जन किया जा सके.

इसे भी पढ़ेंः
Narendra Giri Maharaj Suicide Note: abp न्यूज़ के पास महंत नरेंद्र गिरि का 8 पन्ने का सुसाइड नोट, जानिए क्या लिखा है?

तो फिर किसने लिखा महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget