एक्सप्लोरर

Coronavirus: कर्नाटक में कोरोना के सर्वाधिक 21,794 नए मामले, 4 मई तक लगा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक 21,794 नए मामले सामने आए और 149 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 21 अप्रैल से लेकर 4 मई तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.

बेंगलुरु. कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 21,794 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,98,644 हो गई है. इसके अलावा 149 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 13,646 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राज्य में इससे पहले सर्वाधिक 19,067 मामले रविवार को सामने आए थे. इसके अलावा दिनभर में 4,571 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई है. राज्य में अब तक कुल 10,25,821 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,59,158 है.

इस बीच, राज्य सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के मकसद से मंगलवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए, जिनके अनुसार 21 अप्रैल से राज्य में रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएगा. साथ ही वीकेंड के दौरान पूरे दिन कर्फ्यू लागू रहेगा. राज्य के मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने कहा, 'राज्य में रात नौ से सुबह छह बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू और शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा.' उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ये दिशा-निर्देश चार मई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगे. 

 पीएम मोदी ने राज्यों से की खास अपील 

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए मंगलवार की रात राज्य सरकारें और मजदूरों से अपील की. पीएम ने मजदूरों से कहा कि जो जहां पर हैं वहीं पर रुके रहें. दूसरी तरफ पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से कहा कि वे श्रमिकों में भरोसा बनाए रखें. पीएम मोदी ने कहा कि इस वक्त चुनौतियां काफी बड़ी है लेकिन इसका मिलकर सामना कहना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की मांग की काफी बढ़ गई है लेकिन उनका मिलका चुनौतियां करना है.

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 28,395 नए मामले, 277 मरीजों की मौत

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget