एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 28,395 नए मामले, 277 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है. मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए.

नई दिल्ली: कोरोना का कहर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 28,395 मामलों की पुष्टि हुई है. यह एक दिन में आने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब 10 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज 277 मरीजों की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 9,05,541 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,638 मरीजों की मौत हुई है. अब तक 8,07,328 मरीज रिकवर हुए हैं.

पिछले कुछ दिनों में आए नए मामले
सोमवार को 23,686 लोग संक्रमित हुए थे और 240 मरीजों की मौत हुई.
रविवार को 25462 लोग संक्रमित हुए थे और 161 मरीजों की मौत हुई.
शनिवार को 24375 लोग संक्रमित हुए थे और 167 मरीजों की मौत हुई.
शुक्रवार को 19486 लोग संक्रमित हुए थे और 141 मरीजों की मौत हुई.
गुरुवार को 16699 लोग संक्रमित हुए थे और 112 मरीजों की मौत हुई.
बुधवार को 17282 लोग संक्रमित हुए थे और 104 मरीजों की मौत हुई.
मंगलवार को 13468 लोग संक्रमित हुए थे और 81 मरीजों की मौत हुई.

कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी के चलते अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन सप्लाई में कमी का दावा किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है. मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए. कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है.’’

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 26 अप्रैल (सोमवार) तक के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली में आज से लॉकडाउन शुरू हो चुका है. ये फ़ैसला आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है. कृपया इसमें सरकार का सहयोग करें, अपने घर पर ही रहें, संक्रमण से बचकर रहें.''
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, यहां दवाओं, बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन की गंभीर कमी है ऐसे में स्वास्थ्य प्रणाली को ध्वस्त होने से बचाने के लिए लॉकडाउन की बहुत आवश्यकता है.

Oxygen Shortage In Delhi: केजरीवाल सरकार ने लिस्ट जारी कर बताया किस अस्पताल में बची है कितने देर के लिए ऑक्सीजन

पीएम मोदी ने किया साफ, नहीं लगेगा देशव्यापी लॉकडाउन, राज्यों से भी की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget