एक्सप्लोरर

NIA ने जाकिर नाइक को ताजा सम्मन जारी किया, 30 मार्च को पेशी का आदेश

नई दिल्ली: कुछ गवाहों की अहम गवाही से लैस राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा. एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि जांच एजेंसी ने अब तक करीब 60 लोगों से पूछताछ की है जिनमें नाइक के परिवार के सदस्य, उनके कारोबार के कुछ सहयोगी, प्रचारक की तरफ से स्थापित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और हार्मनी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी भी शामिल हैं. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुछ गवाहों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिए हैं जिनमें बताया है कि किस तरह डॉ. जाकिर नाइक अपनी तकरीरों के जरिए विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच बैर भाव और घृणा को बढ़ावा देता था और अन्य धर्मों तथा संप्रदायों के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता था.’’ उनके मुताबिक पड़ताल में पता चला है कि नाइक ने मुंबई और इर्दगिर्द के इलाके में अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और अपने तरफ से स्थापित कंपनियों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं. उन्होंने कहा, ‘‘बीते कुछ वषरें में नाइक ने विदेशी बैंक खातों से भारत के बैंक खाते में काफी सारा पैसा स्थानांतरित किया. उसकी विदेशी आय के स्रोत अभी मालूम नहीं है.’’ एजेंसी ने जाकिर को 14 मार्च को जांच में शामिल होने को कहा था लेकिन वह पेश नहीं हुआ. पिछले साल नवंबर में एनआईए ने नाइक तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget