एक्सप्लोरर

दूतावास हमले पर एक्शन में भारत, खालिस्तानियों की तलाश में NIA, पंजाब-राजस्थान में की छापेमारी

NIA Raids on Punjab-Rajasthan: अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को शहर में स्थित भारतीय दूतावास पर हमला किया था, जिस सिलसिले में एनआईए की जांच चल रही है.

NIA Raids: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार (27 फरवरी) को पंजाब और राजस्थान में कई लोकेशन पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने आतंकवादी गतिविधियों में कथित रूप से जुड़े होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. पिछले साल खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमला किया. सूत्रों ने बताया है कि ये छापेमारी दूतावास पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में की गई है. 

एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने पहले ही कुछ ऐसे व्यक्तियों की पहचान की है, जो दूतावास पर हुए हमलों के पीछे की साजिश का हिस्सा थे. इन लोगों में कुछ हमलावर और उनके कई सारे सहयोगी शामिल हैं. दूतावास पर हमले में भारतीय और विदेशी दोनों नागरिक हैं. पिछले साल अगस्त में एनआईए अधिकारियों की एक टीम सैन फ्रांसिस्को भी गई थी. अमेरिका पहुंचकर एनआईए की टीम ने वहां सैन फ्रांसिस्को वाणिज्य दूतावास पर हमलों को लेकर जांच की थी. 

दूतावास में आग लगाने की हुई कोशिश

दरअसल, पिछले साल 19 मार्च को सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास पर कुछ उपद्रवियों ने हमला किया. उन्होंने न सिर्फ दूतावास पर हमला किया, बल्कि वहां तोड़फोड़ भी की. कुछ अधिकारियों पर हमला भी किया गया. उसी दिन हमले से पहले कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव कर भारतीय दूतावास को आग के हवाले करने की कोशिश की थी. इसके बाद 2 जुलाई की आधी रात को कुछ लोगों ने दूतावास की इमारत में आग लगाने की कोशिश की. 

किन जगहों पर की गई छापेमारी?

एजेंसी ने बताया कि पंजाब और राजस्थान में आतंकवादियों से गठजोड़ वाले आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ एक्शन लिया गया है. पंजाब में 14 और राजस्थान में 2 स्थानों पर छापेमारी की गई है. साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया गया है. पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, मोगा, संगरूर और कपूरथला जिलों और राजस्थान के चुरू और हनुमानगढ़ जिलों में तड़के छापेमारी शुरू हुई. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे आतंकी गतिविधियों को लेकर पूछताछ हो रही है. 

एनआईए की तरफ से बयान जारी कहा गया, 'कई डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए हैं. उनकी जांच की जा रही है.' एनआईए पिछले साल से ही इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Khalistan Movement: भारत ने कुचला खालिस्तान आंदोलन, फिर कनाडा में कैसे एक्टिव हो गया ये मूवमेंट? पढ़िए पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget