एक्सप्लोरर

ISIS Terrorist: कर्नाटक से इस्लामिक स्टेट के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

NIA Raid: एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला आरोपियों की ओर से इस्लामिक स्टेट की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश रचने से संबंधित है.

ISIS Two Terrorist Arrested in Karnataka: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दो कथित सक्रिय सदस्यों को गुरुवार को कर्नाटक से गिरफ्तार किया. एनआई को यह सफलता आईएसआईएस की देश में गतिविधियों को बढ़ाने की साजिश के संबंध में राज्य के छह ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान मिली. एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि उडुपी जिले के रेशान ताजुद्दीन शेख और शिवमोगा जिले के हुजैर फरहान बेग को कर्नाटक में छह ठिकानों की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

पिछले साल दोनों के खिलाफ मिली थी शिकायत

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल 19 सितंबर की शुरुआत में शिवमोगा ग्रामीण थाने में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर एक केस दर्ज कराया गया था. इसके अलावा 15 नवंबर को दोबारा एनआईए की ओर से मामला दर्ज कराया गया था. इन दोनों मामलों की जांच के तहत गुरुवार को दक्षिण कन्नड, शिवमोगा, दावणगेरे और बेंगलुरु में छापेमारी की कार्रवाई की गई. प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला आरोपियों की ओर से इस्लामिक स्टेट की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश रचने से संबंधित है.

दोनों बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

एनआईए प्रवक्ता ने बताया, ''जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी माज मुनीर ने अपने करीबी सहयोगी और कॉलेज में सहपाठी शेख को चरमपंथी बनाया, जिसने बेग के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट के आका से क्रिप्टो वॉलेट के जरिये धन प्राप्त किया ताकि संगठन के लिए और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके. दोनों बड़ी हिंसक और विनाशकारी योजना के तहत आगजनी और वाहनों और शराब की दुकान, गोदाम और ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य संस्थानों को निशाना बनाने में संलिप्त थे.''

आरोपियों के पास से मिले कई दस्तावेज

एनआईए ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों और संदिग्धों के आवास से डिजिटल उपकरण और अपराध में संलिप्तता दर्शाने वाले दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इस मामले में दो अन्य आरोपियों की पहले गिरफ्तारी की गई थी और इस प्रकार अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है. एनआईए टीम इनके नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें

Meghalaya Election 2023: मेघालय में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा, इस दल में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget